भजन-कीर्तन के साथ कर रहे सेवा कार्य
संत हिरदाराम नगर भास्कर.भोपाल
संतहिरदाराम नगर की बाबा गोबिंदराम सेवा समिति के पदाधिकारी पिछले एक दशक से प्रभु भक्ति के साथ गरीबों की सेवा में जुटे हुए हैं। समिति द्वारा हर माह गरीब परिवारों में अनाज का वितरण किया जाता है। साथ ही साल भर के अलग-अलग त्यौहारों पर मिठाई वितरण के साथ समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद भी की जाती है।
बाबा गोबिंदराम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था की ओर से करीब 300 परिवारों को हर माह अनाज दिया जाता है। सर्दी में गर्म कपड़े और तीज-त्योहारों पर मिष्ठान देने की परंपरा सालों से चली रही है। वैसे तो यहां हर रोज भगवान की भक्ति के लिए सत्संग-कीर्तन का भी आयोजन होता है, जिसमें दर्जनों श्रद्धालुगण हिस्सा लेते हैं, लेकिन धार्मिक पर्व के मौके पर विशेष पूजन के साथ भजन-कीर्तन भंडारा भी किया जाता है। पूरे साल में शिवरात्रि, होली, चैतीचांद, गुरुनानक जंयती, जन्माष्टमी, गोपाष्टमी, दिवाली सहित कई त्यौहार मनाए जाते हैं।
होतेहैं कई आयोजन
समितिका संचालन सुखसागर आश्रम से किया जाता है। यहां आश्रम में हर रोज भक्ति कार्यक्रम किए जाते हैं, जिसमें आश्रम के बाबा रामदास उदासीन संगीतमय धार्मिक प्रस्तुति के साथ प्रवचन भी देते हैं। विगत माह दरबार में गुरुनानक जयंती पर्व मनाया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
सर्दीमें बांटते हैं गर्म कपड़े
सर्दीसे बचने के लिए गरीब परिवारों को गर्म कपड़े बांटे जाते हैं। अनाज, मिठाई अन्य उपहारों के साथ गर्म कपड़ों के वितरण में समिति से जुड़े लोग बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। ताकि गरीबों को सर्दी से राहत मिल सके। इसी तरह के कई आयोजन बाबा गोबिंदराम सेवा समिति की ओर से वर्षभर किए जाते हैं।
लोगोंको आध्यात्म से जोड़ने का प्रयास
सुखसागरआश्रम में सुबह शाम भजन कीर्तन, सत्संग प्रवचन करने के पीछे का मकसद लोगों को आध्यात्म से जोड़ना है। इसी के लिए समिति सेवाधारी बाबाजी के साथ मिलकर सत्संग करते हैं और सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ रोजाना भजन कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। आश्रम में हर रोज अनेक श्रद्धालु सत्संग में शामिल होकर गुरु का िसमरन करते हैं।
बाबा गोिबंदराम सेवा समिित कई साल से निरंतर गरीबों को अनाज त्योहारों में जरूरतमंदों को मिठाई बांट रही है। समिति द्वारा हर माह 300 परिवारों को अनाज बांटना एक सराहनीय कदम है