- Hindi News
- हर वार्ड में तय समय पर पूरे हों विकास के सभी कार्य
हर वार्ड में तय समय पर पूरे हों विकास के सभी कार्य
संत हिरदाराम नगर भास्कर.भोपाल
विकासकार्यों का सीधा संबंध उस क्षेत्र के नागरिकों से जुड़ा होता है। नागरिकों की सुविधाएं और आवश्यकताओं की पूर्ति शामिल होती है। लेकिन जब ये विकास कार्य अपनी तय समय सीमा से पिछड़ते हैंं तो इनको परेशानी भी उठानी पड़ती है। मेरा मानना है कि जो भी विकास कार्य होते हैं, वो तय समय में पूर्ण हों तो उनकी उपयोगिता खास हो जाती है। इसके लिए प्रशासन को सख्त होना होगा। जिम्मेदार अिधकारियों से इस संबंध में आला अिधकािरयों काे समय-समय पर जानकारी लेनी होगी। इससे सुधार की संभावना बढ़ेगी।
जल्दबने गुलाब उद्यान
संतहिरदाराम नगर के सीहोर नाके के समीप एक भव्य गुलाब उद्यान का निर्माण किया जा रहा है। यह गुलाब उद्यान उपनगरवासियों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं हैं, लेकिन इसके निर्माण की एजेंसी को निर्माण की समय सीमा को भी ध्यान में रखना आवश्यक है। यहां करीब दो एकड़ जमीन पर गुलाब उद्यान बनाया जा रहा है। इसका उद्घाटन भी स्थानीय विधायक द्वारा किया जा चुका है। उमीद करता हूं कि जल्द ही निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा। इन सबके बीच एक सवाल मेरे मन में उबल रहा है। वह सवाल है निर्माण की समय सीमा को लेकर।
क्योंकि उपनगर में अभी तक जितने भी विकास कार्य हुए हैं वो कोई भी निर्धारित समय सीमा में नहीं हुए। वह चाहे विसर्जन घाट का निर्माण हो या अन्य कार्य। सब में लेटलतीफी देखी गई है। मैं गुलाब उद्यान के लिए ऐसी उम्मीद नहीं रखना चाहता। इसमें कोई शक नहीं कि गुलाब उद्यान के पूर्ण होने पर लोगों की वर्षों की मांग तो पूरी होगी ही साथ ही उपनगरवासियों को एक सुंदर और भव्य स्पॉट भी मिल जाएगा। मेरे सपनों के संतनगर में गुलाब उद्यान विशेष महत्व रखता है। उम्मीद करता हूं कि बहुत जल्द हमें गुलाब उद्यान की सौगात मिल जाएगी। इसमें निर्माण एजेंसी लोगों की भावनाओं का ख्याल रखेगी।
संतनगर में प्रशासनिक सुस्ती के चलते हमेशा से विकास कार्य पिछड़ते रहे हैं। अब तय समय में विकास कार्य पूर्ण हों, इसके लिए प्रशासन को सख्त होना चाहिए। यह कहना है समाजसेवी हीरो आडवानी का...
मेरे सपनों का संतनगरUUUB