गोवर्धन जन जागरण रैली आज राजधानी में
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल
राजधानी में होने वाली गोवर्धन जन-जागरण रैली में संतनगर की गौ रक्षा समिति की अहम भूमिका होगी। 14 दिसंबर को छोला दशहरा मैदान पर होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर साधु-संतों एवं समिति कार्यकर्ता लंबे समय से सक्रिय हैं। बीते दिनों पूज्य गौ गंगा कृपाकांक्षी गोपालमणि महाराज, वृंदावन से जयंती किशोरी शर्मा ने आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
तैयारियों को लेकर हुई बैठक में बजरंग दल के प्रांतीय सुरक्षा प्रमुख विशाल पुरोहित संत गौरक्षा उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष राधे महाराज, रवि पटेरिया ने पूज्य गोपालजी महाराज को गौ माता का चित्र एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया। 14 दिसंबर को गौ माता को राष्ट्र माता पद दिलवाने के लिए चलो छोला दशहरा मैदान चलो का नारा दिया गया।
हिन्दू नेताओं ने बताया कि पांच मांगों राज्य सरकार केन्द्र सरकार से मांग की कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्राप्त हो, गौ हत्या करने वाले की भारत में नागरिकता समाप्त की जाए।
गौ मंत्रालय बनाया जाए, जन्म लेने वाले बाल-बालिकाओं 10 वर्ष तक गाय के सानिध्य में किसान अपने खेतों में गौ माता के गोबर के खाद का उपयोग करें, रसोई के लिए गोबर गैस बनाया जाए यह मांगें महाराज जी ने की है। बैठक में संत गौ रक्षा उत्थान समिति के कई पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित समिति पदाधिकारी