जिला शांति समिति के सदस्य बने वासवानी
संत हिरदाराम नगर भास्कर. भोपाल|संत नगरके वरिष्ठ समाजसेवी एमएम वासवानी को कलेक्टर द्वारा जिला शांति समिति का सदस्य मनोनित किया गया है। इसके साथ ही श्री वासवानी को थाना स्तरीय शांति समिति का सदस्य भी नियुक्त किया गया है। जिसके लिए उन्हें कलेक्टर कार्यालय भोपाल द्वारा आईडी कार्ड भी मिला हुआ है। वासवानी 100 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी हैं। वे सिंधी समाज बैरागढ़ के संस्थापक हैं। वे हमेशा समाज के कार्यक्रम में सक्रिय रहते हैं। वासवानी के मनोनित होने पर पिछले दिनों संत हिरदाराम नगर में उनका अभिनंदन भी किया गया था। इधर पूर्व सिंधी पंचाचत पदाधिकारियों ने श्री वासवानी को सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी है।