पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनेंगे कमर्शियल कम रेसीडेंशियल कॉम्पलेक्स

बनेंगे कमर्शियल कम रेसीडेंशियल कॉम्पलेक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक नजर में प्रोजेक्ट

सब कुछ ठीक रहा तो पुराने शहर का स्वरूप बदल जाएगा और बदहाल इमारतों की जगह मल्टी स्टोरी काॅम्पलेक्स नजर आएंगे। इसकी तैयारी नगर निगम प्रशासन ने कर ली है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत आकार लेने वाले नगर निगम के कमर्शियल कम रेसीडेंशियल प्रोजेक्ट्स को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से सैद्धांतिक सहमति मिलने के बाद ये प्रस्ताव सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।जानकारी के अनुसार पुराने शहर में नगर निगम की एक दर्जन से अधिक इमारतें और प्लॉट हैं, जिनकी अनुमानित कीमत दो हजार करोड़ के आसपास है। निगम ने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। इन इमारतों के आकार लेने से निगम को सालाना आय का आंकड़ा करोड़ों रुपए में पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि पुल बोगदा स्थित फायर ब्रिगेड और ननि जोन कार्यालय भवन जर्जर हो गया है। निगम के फायर स्टेशन को नया आकार दिया जाएगा। वर्तमान में स्थित भवनों के स्थान पर ऐसा कॉम्पलेक्स विकसित किया जाएगा जो इन विभागों के कार्यालयों की सभी जरूरतों को पूरा कर सके।

भानपुर में84642 वर्ग फीट पर हाउसिंग प्रोजेक्ट प्रस्तावित है

पुतलीघर बसस्टैंड की जमीन 5800 वर्ग फीट है। यहां बस स्टैंड कम रेसीडेंशियल काॅम्पलेक्स बनेगा।

पुल बोगदामाय कार के सामने निगम की 16339 वर्ग फीट जमीन है। यहां भी कमर्शियल कम रेसीडेंशियल बिल्डिंग बनेगी

केंद्रीय कर्मशालाशाहजहांनाबाद में निगम की करीब 9480 वर्ग फीट जमीन है। यहां हाउसिंग प्रोजेक्ट प्रस्तावित है

पुल बोगदाफायर ब्रिगेड की जमीन 100080 वर्ग फीट है। यहां कमर्शियल कम रेसीडेंशियल मल्टीस्टोरी बिल्डिंग प्रस्तावित है

पुराने शहर में नगर निगम ने कई बड़े प्रोजेक्ट लाने की तैयारी कर ली है। इसके तहत पुल बोगदा स्थित फायर ब्रिगेड भवन और आबकारी विभाग की भूमि पर बहुमंजिला कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। इसके अलावा भानपुर, शाहजहांनाबाद और पुतलीघर बस स्टैंड के प्रोजेक्ट को भी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है...

>आधा दर्जन बड़े प्रोजेक्ट लाने की तैयारी >पुल बोगदा स्थित ननि का भवन टूटेगा, आबकारी विभाग की जमीन का भी होगा उपयोग >नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने दी सैद्धांतिक सहमति