- Hindi News
- कॉलोनियों की हरियाली खत्म करने का प्रयास
कॉलोनियों की हरियाली खत्म करने का प्रयास
राजधानीका सबसे ज्यादा हरियाली वाले क्षेत्रों में गिना जाने वाला भेल क्षेत्र आजकल उजड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि कॉलोनियों का विकास काफी तेजी से हुआ, लेकिन हरियाली के लिए छोड़े गए स्थान पर पौधे रोपे नहीं गए। जिन स्थानों पर पौधे रोपे गए, वहां पेड़ बड़े होने पर उन्हें बेरहमी से काटा जा रहा है। इसे लेकर हरियाली की चिंता करने वाले लोगों में काफी आक्रोश है।
रहवासियों के अनुसार इसका सबसे बड़ा उदाहरण न्यू फोर्ट कॉलोनी में देखा जा सकता है, जहां शिव मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर हरियाली के लिए क्षेत्र छोड़ा गया था, वहां पर काफी पेड़-पौधे लगे हुए थे। इन पेड़-पौधों को काफी दिनों से कुछ लोग काटकर ले जा रहे हैं। अब हालत यह हो रही है कि सिर्फ हरियाली के लिए छोड़ा गया स्थान ही दिखाई दे रहा है। इसी तरह की स्थिति अवधपुरी के आसपास की लगभग सभी कॉलोनियों में दिखाई दे रही है। कई कॉलोनियों में तो अच्छे खासे सड़क किनारे या खुले मैदान में लगे हुए बड़े पेड़ों को भी कुछ लोग काट कर ले गए। इन पेड़ों को काटने वाले अधिकतर वह लोग हैं, जो किसी निर्माण कार्य के चलते कॉलोनी के अंदर ही झुग्गी बनाकर रह रहे हैं। दूसरी कॉलोनी या सड़क किनारे काम करने के लिए वहीं रह रहे श्रमिक भी पेड़ों की लकड़ी काट रहे हैं।
बदहाली
भेल क्षेत्र की करीब 250 कॉलोनियों में हरे भरे पेड़&पौधे नष्ट करने का धंधा जोरशोर से चल रहा है। पार्क और हरियाली के लिए छोड़े गए स्थानों पर लगे पेड़ काटे जा रहे हैं। इस ओर प्रशासन का भी ध्यान नहीं है...
नहींे हो रही दोषियों पर कोई कार्रवाई
वन रोपणी क्षेत्र पर भी हो रहा कब्जा
अवधपुरी के पास की कई कॉलोनियों में नहीं हरियाली
तेजी से काटे जा रहे हैं कॉलोनियों के हरे भरे पेड़ पौधे
^पेड़ों की सुरक्षा की तरफ नगर निगम, वन विभाग भेल प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। साथ कॉलोनियों की रख रखाव समितियों की भी इस तरफ देना होगा। वर्ना भेल क्षेत्र में पूरी तरह से हरियाली खत्म हो जाएगी। एसएसशर्मा, दुर्गेश्ावहार
^हरियाली कम होने से उन लोगों को काफी परेशानी हो रही है जो सुबह मॉर्निंग वाॅक करने जाते हैं। इसके अलावा हरियाली कम होने से प्रदूषण भी बढ़ रहा है। इससे ठंडं के मौसम में भी धूल उड़ रही है। नगर निगम काे समस्या दूर करना चािहए। डा.आरपी मिश्रा, शंकरगार्डन
न्यू फोर्ट कॉलोनी अवध