पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्था समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल

संस्था -समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िवकलांग और बेसहारा लोगों का मददगार मंडल

िवकलांगऔर बेसहरा बच्चों की मदद के लिए पहचानी जाने वाली संस्था समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल अपने निर्धारित लक्ष्य को लेकर लगातार सक्रिय है। समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ा रही है। खासतौर से निर्धन लोगों की सहायता करना, जरूरतमंद लोगों को शिक्षा उपलब्ध कराना, समय-समय पर उन्हें कापी, किताबें गणवेश वितरित करना जैसे कार्य किए जा रहे हैं। सर्दी के मौसम में गरीब वर्ग के लोगों को कंबल वितरित करना रक्तदान शिविर लगाना संस्था का मुख्य कार्य है।

मंडल के मीडिया प्रभारी जीएस परिहार ने बताया कि मंडल लगातार समाज सेवा के कार्य कर रहा है। हमारे मंडल का उद्देश्य भी यही है। गरीब लोगों को कंबल गर्म कपड़े बांटना, यातायात नियमों का पालन करना पर्यावरण बेहतर करने के लिए जागरुकता अभियान चलाए जाते हैं। गरीब बस्तियों में ऐसे बच्चे जो शिक्षा से वंचित रह जाते हैं उनके लिए शिक्षा की व्यवस्था करना अन्य जरूरी सामान मुहैया कराया जाता है।

विश्वविकलांगता दिवस पर निकली रैली

मंडलद्वारा विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएसएस)के अनुषांगिक संगठन सक्षम के मध्य भारत प्रांत के संरक्षक डॉ घनश्याम सिंह राजपूत के नेतृत्व में मध्म भारत प्रांत के महानगरों के अध्यक्ष स्वयं सेवकों की मौजूदगी में विशाल रैली निकाली गई थी। इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ी संख्या में सक्षम के कार्यकताओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समक्ष द्वारा विकलांगों, दृष्टिहीन, अक्षम व्यक्तियों के उत्थान के लिए जो बीड़ा उठाया है समाज के लिए बेहद अहम है। ऐसे कार्य करने से संगठन निश्चित रूप से सफल रहेगा। इन कार्यों से एक विकसित समाज से ही विकसित देश का निर्माण होता है।

जन-जनतक पहुंचाना है संदेश

डॉराजपूत ने सक्षम के गीत कोई अक्षम नहीं है जगत में ये हमने पहचाना है। सक्षम का ये संदेश जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है में ये गीत गाया। उन्होंने बताया कि मंडल का उद्देश्य है कि विकलांग, अक्षम लोगों को बेहतर पुनर्वास मिल सके, ताकि वे भी समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। मंडल द्वारा लगातार इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, जो अवरत जारी रहेंगे।

सरोकारU

समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल का गठन बेसहारा, निर्धन परिवार के