पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी वाहनों के स्टैंड एक, हो रही परेशानी

सभी वाहनों के स्टैंड एक, हो रही परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेल क्षेत्र में स्टाॅपेज की भी एक बड़ी समस्या है। नगर वाहन कहीं भी खड़े हो रहे हैं। इन वाहनों के साथ ही सवारी के इंतजार में टाटा मैजिक और आॅटो कहीं भी खड़े हो जाते हैं। इनके गलत तरीके से खड़े होने के कारण मिनी बस और लो फ्लोर बस भी सवारी को चढ़ाने और उतारने के बीच सड़क पर खड़ी हो जाती हैं। इससे ट्रैफिक जाम हो जाता है।

रहवासियों के अनुसार कई बार तो इसे लेकर विवाद की स्थिति भी बन जाती है। इसलिए आॅटो और मैजिक के लिए अलग स्थान निर्धारित हों। टाउनशिप में तीन माह पहले इसके लिए नगर प्रशासन ने प्रयास शुरू किए थे। उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। सोनागिरी, आनंद नगर, बाग सेवनियां में ऐसी व्यवस्था करने की बड़ी जरूरत है।