पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िबजली नगर में डंपर निकलने से परेशानी

िबजली नगर में डंपर निकलने से परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली नगर कॉलोनी के रहवासी गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के डंपर और भारी वाहन के कारण काफी परेशान है। यह सभी वाहन इतनी तेजी से दौड़ते हैं कि लोग घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए यहां बेरिकेड्स लगाए गए, लेकिन कुछ लोग अफवाह फैलाकर इन्हें हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

रहवासियों के अनुसार प्रकाश नगर गृह निर्माण समिति बिजली नगर कॉलोनी पूरी तरह से आवासीय कॉलोनी है। इसके पूर्वी भाग की तरफ एकमात्र सड़क है। आवासीय कॉलोनी की सड़कें भारी वाहन और डंपरों का बोझ ढहने लायक नहीं है। साथ ही कॉलोनी की सुरक्षा करना भी जरूरी है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर यहां डंपर और भारी वाहनों को रोकना जरूरी है।

छोटेवाहनों के लिए अस्थाई सड़क

छोटेवाहनों को आने जाने के लिए कॉलोनी के दक्षिणी भाग में एक सड़क खुली है, जहां से गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र जा सकते हैं। लोगों का कहना है िक इस ओर तो नगर निगम प्रशासन ध्यान दे रहा है ही भेल नगर प्रशासन।

>बिजली कॉलोनी के रहवासी परेशान

>सड़कें खराब हो गईं और दुर्घटना का रहता है डर

>बेरिकेड्स लगाकर दुर्घटना टालने का प्रयास

>आवासीय क्षेत्र होने के बाद भी तेज दौड़ते हैं वाहन