- Hindi News
- गुरु घासीदास जयंती पर होगी मंदिर पर आकर्षक विद्युत साज सज्जा
गुरु घासीदास जयंती पर होगी मंदिर पर आकर्षक विद्युत साज सज्जा
भेल भास्कर. भोपाल|गुरु घासीदासजयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पिछले दिनों सतनामी समाज की बैठक गुरु घासीदास मंदिर गोपाल नगर में आयोजित की गई। इसमें जयंती के मौके पर समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही इस मौके पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दिया गया।
गुरु घासीदास सेवा समिति के अध्यक्ष किशन बंजारे ने बताया कि 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती पर प्रदेश के कई हिस्सों से सतनामी समाज के लोग भोपाल रहे हैं। इस मौके पर लोकगीतों के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।