- Hindi News
- कार्मल काॅन्वेंट स्कूल में वार्षिक उत्सव
कार्मल काॅन्वेंट स्कूल में वार्षिक उत्सव
{बच्चों ने प्रस्तुत किए नृत्य के साथ रंगारंग कार्यक्रम
भेलभास्कर. भोपाल
कार्मल काॅन्वेंट स्कूल भेल में वार्षिक उत्सव केजी और प्रायमरी विंग का आयोजन हुआ। इस मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मध्य प्रदेश गीत के साथ केजी के बच्चों ने इतना बढिय़ा नृत्य और नाटक मिश्रित कार्यक्रम प्रस्तुत किया कि पूरे भरे हुए सभागार में लगातार तालियां बजती रहीं।
कार्मल काॅन्वेंट भेल में इस दौरान वार्षिक उत्सव का भी आयोजन किया गया है। पिछले दिनों प्राइमरी और केजी कक्षा का वार्षिक उत्सव हुआ, जिसमें बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर केजी कक्षा के वार्षिक उत्सव में भेल के जीएम एचआर सर्वेश चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। प्रिंसिपल सिस्टर पवित्रा ने संदेश में शांति, सद भावना और प्रगति के लिए समर्पित भाव से काम करते हुए स्कूल के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों के साथ स्कूल स्टाफ अभिभावकों ने भी भाग लिया। इस मौके पर माउंट कार्मल की सिस्टर नोयल, सिस्टर एंसिला सहित बरखेड़ा चर्च के फादर, कई ब्रदर अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।