- Hindi News
- ट्रैिफक में रोड़ा बनी पांच माह से निर्माणाधीन नाली
ट्रैिफक में रोड़ा बनी पांच माह से निर्माणाधीन नाली
भेल भास्कर. भोपाल| भेलक्षेत्र के बागसेवनिया मार्ग पर नाली निर्माण कार्य के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। करीब पांच माह बाद भी नालियों को दुरुस्त नहीं किया गया है। यहां बाजार होने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। थाना बाग सेवनिया से कई इलाकों को जोड़ने वाली सड़क पर निर्माण कामों के कारण जाम के हालात बन रहे हैं। रहवासी राम बहादुर कुशवाहा ने बताया कि पुरानी नाली के स्थान को छोड़कर पांच फिट सड़क की ओर बढ़ा देने से यातायात प्रभावित हो रहा है। घटिया निर्माण के कारण आम लोग परेशान हैं।
लंबाई पांच फिट सड़क की ओर बढ़ाने से हाे रही है परेशानी