पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारखाने में तीन करोड़ से बदली जा रही हैं खराब एसी चादर

कारखाने में तीन करोड़ से बदली जा रही हैं खराब एसी चादर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेल कारखाने की आधार शिला रखे जाने के 55 साल पूरे हो गए। इसकी आधार शिला 15 दिसंबर 1958 को तत्कालीन वाणिज्य मंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने किया था। भेल कारखाने में रिनोवेशन कार्य शुरू किया गया है। स्वच्छता अभियान के तहत सबसे बड़ा काम यह है कि कारखाने में लगीं 14 लाख 30 हजार एसी चादरों में से खराब हो चुकी चादरों को करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बदला जा रहा है। इसके अलावा प्रशासनिक भवन सहित सभी एनेक्सी और अन्य भवनों का भी रंग रोगन भी शुरू किया गया है।

स्वच्छता अभियान के तहत 544 एकड़ में बने भेल कारखाने का चप्पा-चप्पा साफ किया जा रहा है। सभी ब्लाक और एनेक्सी के अलावा कारखाने के अंदर बने वन क्षेत्र को भी साफ किया जा रहा है। सुरक्षा दीवार के आसपास काफी बड़ी झाडिय़ां हो गई थीं। इन्हें भी साफ कर दिया गया है। इन झाडिय़ों में कुछ कीमती सामान भी छिपा हुआ मिला। कारखाने के अंदर साफ सफाई के अलावा सुधार कार्य भी किए जा रहे हैं।

यह पहला मौका है, जब इतने बड़े स्तर पर साफ सफाई और रंग रोगन का काम शुरू किया गया है। भेल प्रवक्ता विनोदानंद झा के अनुसार कारखाने में स्वच्छता अभियान के तहत एसी चादरें और रंग रोगन का कार्य शुरू किया गया है।

{15 दिसंबर को भेल की आधारशिला के 55 साल पूरे

{कारखाने में बदली जा रही हैं 3 करोड़ रुपए की लागत से एसी चादरें