पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं को रोजगार के लिए लघु उद्योग निगम देगा ट्रेनिंग

युवाओं को रोजगार के लिए लघु उद्योग निगम देगा ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदपुरा स्थित मप्र लघु उद्योग निगम एवं आईएल एंड एफएस इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स के माध्यम से शिक्षित युवाओं को रोजगार के मौके मुहैया कराने के उद्देश्य से 2 माह, 45 दिन, 100 घंटे के अलग-अलग पाठ्यक्रम शुरू करेगा। इन्हें पूरा करने के बाद उन्हें जॉब प्लेसमेंट का भी मौका मिलेगा।

लघु उद्योग निगम और आईएल एंड एफएस इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स के माध्यम से फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव, एफएंड बी सर्विस, कंप्यूटर हार्डवेयर टेक्नीशियन, डोमेस्टिक बीपीओ, म्यूचल फंड, कंप्यूटर ऑपरेटर, वेल्डिंग, एडवांस वेल्डिंग, टीआईजी वेल्डिंग आदि पाठयक्रम युवाओं के लिए शुरू हो रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों को करने के लिए हायर सेकंडरी स्नातक होना जरूरी है। इन पाठ्यक्रमों की प्रशिक्षण अवधि 45 दिन, 2 माह, 30 दिन 100 घंटे रहेगी। प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग अवधि तय की गई है। प्रचार के माध्यम से बांटे जा रहे पंफ्लेट में प्लेसमेंट सैलरी का भी उल्लेख किया गया है।

युवाहो रहे हैं प्रेरित

पुरानेशहर के करोंद क्षेत्र में उक्त पाठ्यक्रमों के बारे में साइकिल से प्रचार कर रहे सीताराम कुशवाहा ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में युवा वर्ग रुचि ले रहा है। पचास से साठ युवा रोजाना उनसे पाठ्यक्रमों की सिर्फ जानकारी हासिल कर रहे हैं, बल्कि रोजगार के मौकों का लेकर भी वे बारीकी से जानकारी ले रहे हैं।

हेलमेटपहनने का भी दे रहे संदेश

सीतारामकुशवाहा ने बताया कि वे युवाओं को रोजगार के मौके मुहैया कराने संबंधी पाठयक्रम के बारे में तो जानकारी दे ही रहे हैं साथ ही उन्हें वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने की सलाह भी दे रहे हैं। इसलिए उन्होंने साइकिल चलाने के दौरान हेलमेट पहन रखा है।

मप्र लघु उद्योग निगम युवाओं को रोजगार के मौके मुहैया कराने के लिए शार्ट टर्म कोर्स शुरू करने जा रहा है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए शहरभर में प्रचार के लिए भी अनोखी मुहिम शुरू की गई है। इसका प्रचार साइकिल से हो रहा है और पंफ्लेट बांटे जा रहे हैं...