पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलोनियों में बढ़ी सीवेज की समस्या

कॉलोनियों में बढ़ी सीवेज की समस्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉशकॉलोनी दानिशकुंज के डीके-2 में जगह-जगह सीवेज लाइन चोक हैं। उनका पानी खाली प्लाॅटों में भर रहा है। उस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने नवंबर से अब तक कई बार शिकायतें की हैं, मगर समस्या जस की तस बनी हुई हैं। इसी तरह राजहर्ष कॉलोनी के एएन-सेक्टर में सड़कों पर सीवेज का गंदा पानी भर गया है। वो गंदा पानी उनके वाहनों पर और कपड़ों पर लगता है। लोगों का सड़क से निकलना मुश्किल हो गया है। उसके आसपास रहने वालों का जीना दुश्वार हो गया है।

यह समस्या सिर्फ दानिशकुंज या राजहर्ष एएन-सेक्टर में ही नहीं, बल्कि कोलार की हर दूसरी कॉलोनी की है। इसके बाद भी नगर निगम प्रशासन इसका समाधान करने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहा है। नगर पालिका की तरह ही इतनी बड़ी समस्या से निपटा रहा है।

बीमारियोंका बना रहता है खतरा

कोलारक्षेत्र की ज्यादातर ऐसी कॉलोनियां हैं जिनका सीवेज िसस्टम फेल हो चुका है। वहीं कई एेसी कॉलोनियां हैं जिनका सीवेज सीधे नाले में मिलता है। इससे आसपास दुर्गंध का माहौल रहता है। सीवेज कई दिनों तक सड़कों पर भरे रहने से मच्छर पनपते हैं और इससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

अव्यवस्था

कोलार की पॉश कॉलोनी का बाशिंदा हो या किसी अन्य क्षेत्र का रहवासी हर कोई सीवेज की समस्या से जूझ रहा है। नगर निगम में इनकी समस्या को नोट तो िकया जाता है, लेकिन उसका समाधान नहीं होता…

निराकरण नहीं होने से निगम से निराश हो रहे लोग

रोजाना दर्जनों शिकायतें, निराकरण िसर्फ दो-चार

गंदे पानी और दुर्गंध से सांस लेना तक होता है दुश्वार

हर दूसरी कॉलोनी में हो रही सीवेज की समस्या

^कोलार में सीवेज की समस्या हर दूसरी कॉलोनी में है। बेहतर है निगम उसका समाधान ढूंढ़े। कंप्लेंट दर्ज होने के बाद तत्काल कार्रवाई की व्यवस्था बनाए। जिसका तत्काल निराकरण हो सकता है, उसे तत्काल करे। अमितशुक्ला, पूर्वपार्षद

^सीवेज मेंटेनेंस का कोई काम नहीं हो रहा है। यही कारण है कि चेंबर का पानी सड़कों पर भर जाता है। उसकी कंप्लेंट नोट तो कर ली जाती है पर समस्या का समाधान नहीं होता। जब तक मॉनीटरिंग नहीं की जाएगी तो समस्या बनी रहेगी। लक्ष्मणसिंह ठाकुर, रहवासी

राजहर्ष कॉलोनी के एएन-सेक्टर में सड़क पर जमा हो रहा सीवेज का पानी। इनसेट पॉश कॉलोनी दानिशकुंज में खाली प्लाट में महीनों से भरा सीवेज।