पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्था आर्यवर्त भृगुवंशी जोशी ब्राह्मण महासभा

संस्था - आर्यवर्त भृगुवंशी जोशी ब्राह्मण महासभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाज को आपस में जोड़े रखने का प्रयास

तीन साल पहले बने आर्यवर्त भृगुवंशी जोशी ब्राह्मण महासभा द्वारा सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए समय-समय पर समाज के मिलन समारोह, विवाह मिलन समारोह आयोजित कराए जाते हैं। समाज की महासभा वृद्धों का सम्मान, समाज जन की उपलब्धियों पर सम्मान समारोह आयोजित करता है। इसके अलावा पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधरोपण कार्यक्रम से भी जुड़ा जाता है।

वर्ष 2011 में समाज की इस महासभा का गठन हुआ था। उसका संस्थापन समाज के विनोद पाराशर भारत जोशी ने किया था। तब से अब तक प्रदेश के 17 जिलों में समाज की कार्यकारिणी काम कर रही है। भोपाल इकाई का कार्यालय रचना नगर में स्थित है। कोलार के करीब एक हजार से ज्यादा लोग उसमें शामिल हैं। वहीं देशभर में बसे समाज के करीब पांच लाख लोग जुड़े हुए हैं। मध्यप्रदेश में यह संख्या एक लाख से ज्यादा और भोपाल में 20 हजार के आसपास है। जबकि कोलार में एक हजार से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं।

येचलाते हैं संस्था

समाजकी महासभा का संचालन अखिल भारतीय से लेकर जिले स्तर पर होता है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश जोशी, राष्ट्रीय महासचिव विनोद पाराशर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भारत जोशी, प्रदेशाध्यक्ष राजेश जोशी, जिला भोपाल अध्यक्ष कमलेश जोशी हैं।

मासिकमैग्जीन का होता है प्रकाशन

समाजकी भृगु प्रभात नाम से मासिक मैग्जीन प्रकाशित होती है। इसकी विषय वस्तु समाज की गतिविधियां, विवाह सम्मेलन, समाज जन की उपलब्धियां होती हैं। इसके अलावा उसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों की जानकारी भी प्रकाशित की जाती है।

समाजकी ऑन लाइन डायरेक्ट्री

महासभाके राष्ट्रीय महासचिव विनोद पाराशर ने समाज की ऑन लाइन टेलीफोन डायरेक्ट्री बनाई है। इसमें विभिन्न शहरों में बसे समाज के 300 से ज्यादा लोगों के संपर्क नंबर फीड हैं। जिनके माध्यम से उनसे संपर्क हो सकता है। इसके अलावा विवाह के लिए समाज की एक मैट्रीमोनियल www.mpbpl.com है। इसके साथ ही समाज की वेब साइट www.nbvp.in भी है। इसके माध्यम से समाज से ऑन लाइन फाॅर्म भरकर लोग जुड़ते हैं।

सरोकारU

सामाजिक मेल-जोल बढ़ाने और समाजजन को आपस में जोड़े रखने के लिए बनी आर्यवर्त भृगुवंशी जोशी ब्राह्मण महासभा ने कम समय में बड़ी संख्या में समाज के लोगों को एकजुट कर लिया है…