पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैलेस आर्चर्ड में संगीतमय भागवत का समापन

पैलेस आर्चर्ड में संगीतमय भागवत का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार की पॉश कॉलोनी पैलेस आर्चर्ड में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का पिछले दिनों धूमधाम से समापन हुआ। उसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा के दौरान कॉलोनी में भक्ति का माहौल रहा। कथा सुनने के लिए पैलेस आर्चर्ड के अलावा कई कॉलोनियों के लोग रोजाना आते रहे। कार्यक्रम पैलेस आर्चर्ड के फेज-3 स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने में आयोजित किया गया था। जिसमें पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा संगीतमय भागवत का वाचन किया गया। कथा आयोजक आराध्य तिवारी ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर कथा स्थल पर कृष्ण-रुक्मिण विवाह और सुदामा चरित्र हुआ।

कथा में गृहमंत्री बाबूलाल गौर, हुजुर विधायक रामेश्वर शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, पूर्व विधायक पीसी शर्मा, रमेश शर्मा गुट्‌टु भैया, महंत श्री रामकृष्ण दास महाराज जी सहित विधायक नरेश दिवाकर शामिल हुए।