पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई के लिए श्रमदान करने आगे रहे रहवासी

सफाई के लिए श्रमदान करने आगे रहे रहवासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ भारत के तहत शुरू हुआ सफाई अभियान स्थानीय प्रशासन के स्तर पर भले ही ठंडा पड़ गया हो, लेकिन स्थानीय रहवासी समितियों ने इसे अपने स्तर पर आगे बढ़ा दिया है। कोलार की वीर शिवाजी एकता मोहल्ला विकास समिति द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान जारी है। पिछले दिनों समिति के पदाधिकारियो ने वार्ड 83 के एएन सेक्टर में सपाई के लिए श्रमदान किया। इसके तहत रहवासियों ने सड़कों पर झाडू लगाई और खाली प्लॉट से कचरा इकट्‌ठा किया। समिति अध्यक्ष सुनील पांडे ने बताया कि रविवार को भी अभियान जारी रहेगा। श्रमदान करने वालों में एचएस शुक्ला, राकेश उन्हाले, सविता अग्रवाल, वीरेंद्र दिवाकर गायत्री तिवारी, दीपक प्रजापति, एसके द्विवेदी, भगवानदास रैकवार, आमोल क्षीरसागर, विश्वास खेड़कर, दिलीप प्रजापति, अरुण श्रीरसागर शामिल थे।

अब निगम आयुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन