- Hindi News
- हल नहीं हो रही नादरा बस स्टैंड की पार्किंग समस्या
हल नहीं हो रही नादरा बस स्टैंड की पार्किंग समस्या
पुरानाशहर के नादरा बस स्टैंड पर वाहन पार्किंग की समस्या लंबे समय से बरकरार है। नगर निगम द्वारा अब तक इस ओर ध्यान दिए जाने से लोग परेशान हैं। बस स्टैंड के बाहर की सड़क पर जो पार्किंग है, वह काफी छोटी है और उस जगह पर टैक्सी और आटो के खड़ा होने से ही जगह फुल हो जाती है। ऐसे में यहां यात्रियों को यहां छोड़ने आने वाले उनके परिजनों को अपनी वाहनें खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिलती है। इस स्थिति में वे बस स्टैंड परिसर में ही अपनी वाहन को खड़ा कर देते हैं। पुलिस उनके वाहन को थाने उठा कर ले जाती है। चालान बनवाने के बाद वे अपनी वाहन वापस ला पाते हैं, पर पुलिस प्रशासन ने तो स्वयं अब तक इस समस्या को हल कराने का प्रयास किया है और नगर निगम ने कोई कार्रवाई की है।
कई बार शहर में लूट, चोरी या उपद्रव की कोई वारदात होती है, तब पुलिस बस स्टैंड पर अपराधी तत्वोें की खोजबीन के लिए बस स्टैंड पर सक्रिय हो जाती है। उस दौरान वह वहां खड़ी वाहनों को जब्त कर थाने ले जाती है। कई स्वयं सेवी संगठनों के लोगोें का कहना है कि नगर निगम को यहां भी पार्किंग की समस्या जल्द हल करनी चाहिए।
औरयह भी...
बैरसियारोड स्थित घासीपुरा में लगने वाले तब्लीगी इज्तिमा के शुभारंभ और समापन के मौके पर पुलिस के साथ इज्तिमा कमेटी के कार्यकर्ताओं ने िजस तरह एकजुट तरीके से सड़कों पर खड़े रह कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में पुलिस की मदद की इसकी सभी ने सराहना की। कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी अब बड़े आयोजनों में ऐसी ही व्यवस्था करने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि राज्य सरकार को भी अपने लालपरेड मैदान समेत विभिन्न स्थानों पर होने वाले आयोजनों के सामाजिजक कार्यकर्ताओं को यातायात का प्रशिक्षण दिला कर उनकी मदद लेनी चाहिए।
चौक क्षेत्र निवासी राजकुमार वर्मा का कहना है कि बड़े आयोजनोें के समापन अवसर पर यदि आयोजन समिति के कार्यकर्ता कुछ देर सड़क पर खड़े रह कर पुलिस की मदद करें, तो यातायात पर नियंत्रण किया जा सकता है।