पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैजिक चालकों की मनमर्जी बढ़ा रही परेशानी

मैजिक चालकों की मनमर्जी बढ़ा रही परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैजिकचालकों की मनमर्जी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। चौराहों और तिराहों पर अस्त-व्यस्त खड़े हो रहे मैजिक से जाम लग रहा है। लापरवाही का आलम ये है कि एक ही चौराहे पर तीन जगह अघोषित बस स्टॉप मैजिक चालकों ने बना दिए हैं। सुबह दस से बारह बजे और शाम पांच से रात नौ बजे तक मुख्य मार्गों पर जाम लगता है। इसके बाद भी यातायात पुलिस मैजिक चालकों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस को नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई करना चाहिए।

जानकारी के अनुसार सबसे अधिक परेशानी जिंसी चौराहा, चार बत्ती चौराहा बुधवारा, बरखेड़ी रेल फाटक, अल्पना तिराहा, सिंधी कॉलोनी चौराहा और पुल बोगदा स्थित धर्मकांटा चौराहे पर हो रही है। यहां एक साथ कई मैजिक मुख्य सड़कों पर बेतरतीब खड़े हो जाते हैं। सुबह और शाम यातायात का अधिक दबाव होने के कारण यहां जाम के हालात बन जाते हैं और लोगों का निकलना तक मुश्किल होता है। जहांगीराबाद बाजार के मुख्य मार्ग पर हाथ-ठेले और सामने मैजिक के रुकने से यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाती है। लोगों का कहना है कि चौराहों और तिराहों पर तो ट्रैफिक सिग्नल लगाए जा रहे हैं और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, लेकिन मैजिक चालकों की मनमर्जी पर अंकुश नहीं लग रहा है।

बदहाली

पुराने शहर में अधिकांश चौराहों और तिराहों पर मैजिक चालकों की मनमर्जी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इनके कारण सिर्फ जाम के हालात बनते हैं, बल्कि हादसे की आशंका भी रहती है...

ट्रैिफक पुलिस बनी रहती है मूक दर्शक

बेतरतीब खड़े होने से लगता है ट्रैिफक जाम

मेन रोड पर दुकानों के सामने खड़े हो रहे हैं मैजिक

एक चौराहे पर तीन जगह बने हैं अघोषित बस स्टॉप

^जिंसी चौराह से जहांगीराबाद तक यातायात अव्यवस्थित होने का मुख्य कारण ही मैजिक है। इनके कारण आवागमन प्रभावित होता है। यातायात पुलिस को मुहिम चलाकर कार्रवाई करना चाहिए, तािक मैजिक की मनमानी बंद हो। रवीन्द्रशर्मा, बरखेड़ी

^पुराने शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रयास तो हो रहे हैं, लेकिन मैजिक चालकों की मनमर्जी पर रोक नहीं लग रही है। आरटीओ को इनके लिए मुहिम चलाना चाहिए, ताकि यातायात बेहतर हो सके। एमएसखनूजा, अशोकागार्डन

जिंसी चौराहा और जहांगीराबाद में मैजिक सड़क पर बेतरतीब खड़ी होती हैं। इससे परेशानी बढ़ जाती है।