करिश्मा पार्क का बदल रहा स्वरूप
पुराने शहर के लोगों को जल्द ही सुंदर पार्क से तालाब किनारे मनोरंजन का मौका मिलेगा। मछली घर के समीप तालाब किनारे करिश्मा पार्क को व्यवस्थित किया जा रहा है। तालाब किनारे गोलाकार पाथ-वे के आसपास से जलकुंभी हटा दी गई है। इससे पार्क का लुक बदल गया है। तालाब किनारे पाथ-वे से आकर्षक दृश्य लोगों को खूब भा रहा है। पार्क के सामने ही फ्लोटिंग फाउंटेन लगाया गया है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पार्क परिसर में फूड जोन भी बनाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार करिश्मा पार्क नगर निगम द्वारा विकसित किया गया था, लेकिन इसके मेंटेनेंस की ओर ध्यान नहीं देने से पार्क परिसर गंदगी से घिरा था। तालाब किनारे बने पाथ-वे जलकुंभी से पटे थे। इसके कारण लोग इन पर चहल कदमी का आनंद नहीं ले पा रहे थे। अब यहां बड़ी संख्या में लोग सपरिवार पहुंच रहे हैं।
लगाईगई हैं बैंच
पार्कपरिसर में लोगों के बैठने के लिए बैंच लगाई गई हैं। वहीं पौधों की छंटाई कर उन्हें आकर्षक लुक दिया गा है। बैठने के लिए विशेष प्रकार की घास भी लगाई गई है। यहां लगी टूटी जालियों को बदलने उन्हें रंगने का काम चल रहा है। गौरतलब है कि पार्क परिसर के समीप बनी नवाबी दौर की रहट से पार्क परिसर तक पांथ-वे बनाया गया है। तालाब किनारे लंबी दूरी तक सुबह और शाम के समय मॉर्निंग वॉक भी की जा सकेगी।
पुलिसकी भी नजर
यहांकिसी तरह का असामाजिक कार्य हो इसके लिए पुलिस कमिZयों का भी पहरा है। आसपास शैक्षणिक संस्थान होने के कारण यहां युगल जोड़े अधिक पहुंचते हैं। सपरिवार आने वालों को किसी तरह की परेशानी हो इसके लिए यहां पुलिस कमिZयों की नजर रहती है।
लंबे समय से बदहाल और विकसित होने की राह तक रहा करिश्मा पार्क का लुक बदल रहा है। ननि प्रशासन द्वारा इन दिनों सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है...