अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त
>पुराने शहर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू
पुराने शहर के मुख्य मार्ग और सार्वजनिक स्थल अब जल्द ही अतिक्रमणमुक्त होंगे। निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। साथ ही अतिक्रमण करने वालों को दोबारा अतिक्रमण करने की हिदायत भी दी जा रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों मुख्य मार्गों को जल्द ही अतिक्रमणमुक्त बनाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार नगर निगम आयुक्त तेजस्वी एस नायक ने पिछले दिनों अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए थे। इसके बाद निगम का अमला पुराने शहर में सक्रिय हो गया। भारत टॉकीज मार्ग पर यातायात में बाधक सामग्री हटाने के अलावा बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया। गौरतलब है कि हमीदिया रोड, सिंधी कॉलोनी रोड, करोंद, काजीकैंप, शाहजहांनाबाद जैसी घनी बस्तियों वाली सड़कों पर अतिक्रमण की भरमार है। यहां तक 80 फिट की सड़कें सिकुड़कर 30 से 40 फिट रह गई हैं। इनके कारण सिर्फ आवागमन बाधित होता है बल्कि दुर्घटना की आशंका जाम के हालात बनते हैं। जिंसी चौराहे से जहांगीराबाद तक रोजाना दिन में कई बार जाम लगता है। इसका कारण सड़क किनारे खड़े हाथ ठेले और दुकानों का सामान सड़क तक रखा होना है। अब जल्द ही इन मार्गों पर यातायात बेहतर हो जाएगा।
कहां-कहांहै समस्या
जिंसीचौराहा, जहांगीराबाद, बरखेड़ी, हमीदिया रोड, सिंधी कॉलोनी रोड, काजी कैंप, करोंद, बुधवारा, इब्राहिमपुरा, इतवारा, अस्सी फिट रोड आदि स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या अधिक है।
नादरा बस स्टेंड िस्थत हनुमानगंज थाने के पास सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन