मार्केट स्केन
मार्केट स्केन
सिटी प्लस रिपोर्टर.भोपाल
लिलीटॉकीज चौराहे से पुल पातरा, पुल पुख्ता और बरखेड़ी रेल फाटक को जोड़ने वाली व्यस्त सड़क पर स्थित मार्केट में सुविधाओं की कमी है। मुख्य मार्गों से जुड़ाव होने के बाद भी यहां के हालात नहीं बदल रहे हैं। सड़क बनने से जरूर लोगों को बेहतर आवागम की सुविधा मिली है, लेकिन अतिक्रमण, गंदगी और बिजली के बेतरतीब लगे बिजली के खंभे परेशानी का कारण बने हुए हैं। दुकानदारों का कहना है कि अतिक्रमण की समस्या खत्म हो जाए तो हालात काफी बदल सकते हैं।
दुकानदारों के अनुसार पिछले दस वर्षों में यहां दुकानों की संख्या काफी बढ़ी है, लेकिन कई दुकानदारों द्वारा सामान सड़क तक रखने दो से तीन फिट का प्लेटफार्म दुकान के आगे बना लेने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। अतिक्रमण के कारण सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि त्योहारों के अवसर पर निकलने वाले जुलूस, चल समारोह अन्य धार्मिक आयोजनों में परेशानी होती है।
मुख्यमार्ग पर तो दिन भर रहती है अव्यवस्था
दुकानदारसालार गौर का कहना है कि बरखेड़ी रेल फाटक के सामने दुकानदार धूल और दिन भर अस्त-व्यस्त यातायात के कारण परेशान हैं। धूल से जहां दुकानों में रखा सामान और स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है तो वहीं दुकानों पर लोग आने में कतरा रहे हैं। इससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। दुकानों के सामने बने बस स्टॉप को हटाया जाए ताकि यातायात बेहतर हो सके।
येभी है परेशानी
मार्केटको जोडने वाली चार सड़कें हैं। ये पूर्व से ही संकरी हैं। सामान दुकान के बाहर तक रखा होने से समस्या होती है। हालांकि कुछ दुकानदार व्यवस्थाएं प्रभावित हों इसका पूरा ध्यान रखते हैं। इसी तरह भवन निर्माण के कारण लोग रेत, गिट्टी सड़क पर ही रखवाते हैं। इससे यातायात बाधित होता है।
ननिकी हिदायत भी बेअसर
बरखेड़ीमें नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने दुकानदारों को अतिक्रमण करने और दुकानों का सामान अपने दायरे में रखने की हिदायत दी थी, लेकिन अब फिर लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ननि प्रशासन को यहां सख्त कार्रवाई करना चाहिए।
इनकाकहना
^अतिक्रमण हटाने की मुहिम लगातार चल रही है। अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। तेजस्वीएस नायक, आयुक्त,ननि
बरखेड़ी
घनी आबादी के बीच बने बरखेड़ी मार्केट में तीन सौ से अधिक दुकानें हैं। दो मुख