पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शालीमार गार्डन के 160 परिवार पानी को परेशान

शालीमार गार्डन के 160 परिवार पानी को परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड83 के कवर्ड कैंपस शालीमार गार्डन के रहवासियों को रियायती दर पर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा और नगर निगम कमिश्नर तेजस्वी एस नायक ने आश्वान तो दिया, लेकिन दो महीने बाद भी उस पर अमल नहीं हुआ है। इसके चलते कमर्शियल रेट पर टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है। इस हर महीने सोसायटी को एक लाख 87 हजार रुपए खर्च करना पड़ रहा है। इसकी मार कॉलोनी के 160 परिवारों को झेलनी पड़ रही है। उन्हें हर महीने 1500 रुपए शुल्क देना पड़ रहा है। शालीमार गार्डन रेसीडेंट सोसायटी के मुताबिक 30 नवंबर 2014 को विधायक कमिश्नर ने कॉलोनी का दौरा किया था। इस दौरान उन्हें सोसायटी द्वारा ज्ञापन देकर पानी की समस्या से अवगत कराया गया था और पूर्व की तरह रियायती दर पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। साथ ही कॉलोनी हैंडओवर कराने का निवेदन किया गया था। इस पर दोनों कॉलोनी की इस समस्या के समाधान के लिए कदम उठाने और कॉलोनी हैंडओवर के लिए सर्वे कराने का आश्वान दिया था पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।