पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर कार सुरक्षित, सुरक्षा पर सवाल

घर कार सुरक्षित, सुरक्षा पर सवाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदिआप किसी शादी, पारिवारिक कार्यक्रम या फिर घूमने के लिए शहर से बाहर जा रहे हैं तो सतर्क रहें। अपने घर की हिफाजत का बंदोबस्त कर के जाएं। क्योंकि इन दिनों कोलार में सूने मकान बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। चोर ऐसे सूने मकानों को निशाना बन कर जेवर, नगदी, टीवी यहां तक की स्कूटी तक पर हाथ साफ कर रहे हैं। यही नहीं, चोरों की नजर से मेन रोड पर स्थित घर के आगे खड़े किए गए दो पहिया और चार पहिया वाहन भी नहीं बचे हैं। वे रात में वाहन भी चुरा रहे हैं।

बीते दस दिन के भीतर चोरों ने कोलार मेन रोड पर स्थित बीमाकुंज और बंजारी में वारदात को अंजाम दिया है। इसके पहले भूमिका रेसीडेंसी के सूने फ्लैटों के ताले तोड़े हैं। जबकि इन वारदातों को तब अंजाम दिया गया है जब नगर निगम चुनाव के चलते आचार संहिता लागू थी और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने के दावे किए गए थे।

घर के सामने से कार चोरी

कोलाररोड स्थित बड़ौदा बैंक के पास बंजारी के 38 नंबर मकान रहने वाली चंद्रा नामदेव 30 जनवरी की सुबह जब जगीं तो घर के आगे खड़ी कार गायब थी। जिसका नंबर एमपी 04 बीए 6366 है। उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई है पर अभी तक कार का कुछ पता नहीं चला है।

नहीं हाथ लगा कोई सुराग

कोलारके व्यस्ततम इलाकों में शुमार बीमाकुंज के सूने मकान नंबर 182 का ताला तोड़कर बदमाशों ने डेढ़ लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। घर सीमेंट व्यापारी शांतनी महुरकर का है। वे अपने परिवार के साथ नागपुर रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। पुलिस सात दिन बाद भी वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोरों का सुराग तक हासिल नहीं कर पाई है।