पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब एशियन गेम और कॉमन वैल्थ की तैयारी

अब एशियन गेम और कॉमन वैल्थ की तैयारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच साल की कड़ी मेहनत के बाद 19 वर्षीय अंकुश दुबे ने बनाई कराटे चैंपियन के तौर पर पहचान

कराटे प्लेयर

कोलारके अंकुश दुबे उभरते कराटे प्लेयर है। उन्होंने 19 वर्ष की उम्र कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। इनमें दो गोल्ड मैडल भी हासिल किए हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अंकुश अब एशियन गेम्स और कॉमन वैल्थ गैम्स में खेलना चाहते हैं। इसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अंकुश बताते हैं कि पांच साल पहले उन्होंने सेल्फ डिफेंस के लिए कराटे सीखने शुरू किया था। उसके बाद कराटे में उनकी इतनी रुचि जागी कि वे आज कराटे को अपना करियर बनाना चाहते हैं। अंकुश बताते हैं कि वे कराटे सीखने के साथ ही सिखाते भी हैं। 15 खिलाड़ियों को वे वर्तमान में प्रशिक्षण दे रहे हैं।

अंकुश के मुताबिक उसने पंजाब इंटरनेशनल शोटोकाई कराटे चैंपियन शिप और एशियन इंटरनेशनल कराटे चैंपियन शिप में स्वर्ण जीता है। इसके अलावा कई और प्रतियोगिताओं में मैडल हासिल किए हैं।

ये प्रतियोगिताएं जीती

{नाम अंकुश दुबे

{उम्र - 19

{शिक्षा बीई सेकंड ईयर कम्प्युटर साइंस

{कला कराटे

परिवार का मिला सपोर्ट

अंकुशअब तक की अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते हैं। उनका कहना है कि कराटे में बहुत स्ट्रेंथ और स्टेमिना की जरूरत होती है और उनका परिवार उनकी सबसे बड़ी स्ट्रेंथ है। अंकुश के पिता, मां, बहन और ताऊ, ताई सभी उन्हें सपोर्ट करते हैं।