पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईश्वरीय चिकित्सा पद्धति है प्राकृतिक चिकित्सा

ईश्वरीय चिकित्सा पद्धति है प्राकृतिक चिकित्सा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोग्य केन्द्र में सात दिवसीय शिविर

संतनगर भास्कर|भोपाल

प्राकृतिकचिकित्सा पद्धति ईश्वरीय पद्धति है, प्रकृति और नियमित दिनचर्या से स्वस्थ रहने और रोगों से निदान की सबसे सस्ती पद्धति है। यह बात विधानसभा के प्रमुख सचिव भगवानदेव इसरानी ने कही, वह प्राकृतिक आरोग्य चिकित्सा केन्द्र में सात दिवसीय रोग निवारण शिविर के शुभारंभ मौके पर बोल रहे थे।

उद्घाटन समारोह में संत हिरदाराम जी के शिष्य सिद्ध भाऊ, अमरेली गुजरात से पधारे विशेषज्ञ बीवी चौहाण, भगवान देव इसरानी विधान सभा प्रमुख सचिव, डॉ. जी.डी. दयारामानी, उपाध्यक्ष आरोग्य केन्द्र, एवं कार्यक्रम आयोजक समिति के मम्तेश शर्मा, डॉ पी सरनयन, प्रिंसिपल, नेचरोपैथी कॉलेज, एवं डॉ शंकर पाटीदार, गायत्री शक्तिपीठ मंच पर उपस्थित रहे। आरोग्य केन्द्र के उपाध्यक्ष डॉ जीडी दयारामानी ने अतिथियों का स्वागत किया। आरोग्य केन्द्र के क्रियाकलापों की जानकारी प्रस्तुत की गई, जिसके बाद डॉ गुलाब राय टेवानी द्वारा आमंत्रित मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मम्तेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया। गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख डॉ शंकर पाटीदार ने स्वयं का परिचय देते हुए बताया कि वे स्वयं एक ऑर्थोपेडिक डॉक्टर हं,ै लेकिन वे प्राकृतिक चिकित्सा पर बहुत अधिक विश्वास करते हैं एवं आपने मरीजों को भी इसे अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

शिविर में उपस्थित प्रतिभागी, वक्ताओं के उद्बोधन को सुनते हुए।