सफल नहीं रहा विसर्जन घाट का सफाई अभियान
विगतमाह नगर निगम कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान के तहत विसर्जन घाट का पानी बदला जा रहा था, लेकिन निगम का यह अभियान सफल नहीं हो पाया है।
नगर निगम प्रशासन की लापरवाही हर कहीं देखी जा रही है। यहीं कारण है कि उपनगर में गंदगी की समस्या खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। बीते दिनों सीहोर नाके पर स्थित झूलेलाल विसर्जन घाट का गंदा पानी निकालने के लिए दो मोटरें लगाई गई थीं, जिसके बाद नया पानी डाला जाना था। तब से अब तक घाट में शेष गंदा पानी सड़ रहा है, लेकिन नया पानी नहीं डाला जा रहा है। ऐसे में कहीं कहीं घाट के पास पार्क में आने वालों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द घाट में पानी डाला जाए, ताकि विसर्जन घाट की सुंदरता दौबारा लौट सके। गौरतलब है कि घाट में नए पानी के साथ यहां ठीक ढंग से सफाई किए जाने की भी जरूरत है।