पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस एजेंसी संचालकों पर कंपनी का दबाव, उपभोक्ता जागरुक नहीं

गैस एजेंसी संचालकों पर कंपनी का दबाव, उपभोक्ता जागरुक नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कराने की तारीख 31 जनवरी से बढ़ाकर तक 31 मार्च 2015 कर दी है। बावजूद इसके गैस एजेंसी संचालकों पर इससे पहले ही फरवरी माह तक सभी कनेक्शनों को आधार से लिंक कराने के लिए पेट्रोलियम कंपनियां दबाव बना रही हैं। सब्सिडी का लाभ लेने आधार कार्ड से गैस कनेक्शन लिंक कराने के लिए उपभोक्ताओं को दो माह का अतिरिक्त समय मिल गया है।

सरकार ने 31 मार्च तक तारीख बढ़ाई हैं। इससे जहां गैस उपभोक्ताओं को राहत मिली है, वहीं गैस एजेंसी संचालकों के लिए एक नई मुसीबत खड़ी है। दरअसल पेट्रोलियम कंपनियां चाहती है कि सरकार द्वारा तय की गई 31 मार्च की अंतिम तारीख का इंतजार करके उससे पहले ही फरवरी माह में ही सभी उपभोक्ताओं का कनेक्शन आधार से लिंक करा लिया जाए। कई गैस एजेंसी संचालकों को पेट्रोलियम कंपनी की ओर से फरवरी माह में 20 तारीख तक का समय दिया गया है।

कुछ एजेंसी संचालकों ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि पेट्रोलियम कंपनी द्वारा 20 फरवरी तक सभी कनेक्शनों को आधार से लिंक कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इधर संतनगर के करीब 19 हजार उपभोक्ता अभी भी अंतिम दिनों का इंतजार कर रहा हैं। ऐसे में एजेंसी संचालक समझ नहीं पा रहे हैं कि वे कैसे अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे।