अनदेखी से बंद मेनरोड की स्ट्रीट लाइट
लगता है कि प्रशासन िकसी बड़ी घटना के बाद लेगा सबक
संतनगर भास्कर|भोपाल
बीआरटीकाॅरिडोर बनाया गया तो लोगों को सुविधा मिल गई पर कई माह से सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट लाइट नहीं जलने के कारण लोग अंधेरे में आवाजाही कर रहे हैं। बिजली कंपनी के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक संत कंवरराम चौराहे पर शिवमंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर की एक लाइन जो 11 केवी लाइन के लिए निकली है उसमें खराबी आई है। करीब तीन माह से अधिक समय बीत चुका है, बावजूद इसके तो अब तक लाइन सुधरवाई गई है और ही अन्य कोई व्यवस्था करने की कोशिश की गई। जबकि खराब पड़ी लाइन दो साल के गारंटी पीरियड में है। लाइट चालू करने के संबंध में निगम के अधिकारी चाहते हैं कि बिजली कंपनी, पास के एक अन्य ट्रांसफार्मर से लाइट चालू कर दे, लेकिन कंपनी के अधिकारी इसके लिए राजी नहीं हैं। विगत कई महीनों से बंद पड़ी लाइटों का खामियाजा किसी भी दिन व्यापारियों को भुगतना पड़ सकता है। क्योंकि रात का अंधेरा चोरों के लिए सुरक्षा कवच बना हुआ है।
बीआरटी कॉरिडोर पर पसरा अंधेरा, जिस कारण व्यापारियों में चोरी, लूट जैसी घाटनाएं होने का अंदेशा बना हुआ है।
बना हुआ है लूट का भय
रातको जब मुख्य मार्ग पर बनी दुकानों से व्यापारी अपने-अपने घर जाते हैं तो उनके मन में लूट जैसी घटनाएं होने का भय बना रहता है। मेनरोड पर अंधेरा और रात का समय अनहोनी का संकेत देता है। गौरतलब है कि बीआरटी कॉरिडोर के दोनों ओर कपड़ा, बर्तन और किराने का खास बाजार है। ऐसे में इस मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था होना बेहद जरूरी है।
पुलिस के जवान नहीं दिखते
कॉरिडोरपर रात्रि में एक तो लाइट नहीं रहती है, वहीं दूसरी ओर पुलिस के जवानों की तैनाती सुनिश्चत नहीं होने के कारण स्थानीय रहवासियों और वाहन चालकों में लूटपाट जैसी घटनाएं होने का अंदेशा बना रहता है। इधर देखा जाए तो रात के समय पुलिस की गश्त के बराबर होती है, यही कारण है कि क्षेत्र में अापराधिक गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर आए दिन घटना को अंजाम दे रहे हैं।
कपड़ा संघ ने ननि से की है शिकायत
कपड़ासंघ के अध्यक्ष मूलचंदानी वीधानी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में दो-तीन बार शिकायतें की हैं। लेकिन फिर भी किसी तरह का समाधान नहीं किया गया है। आए दिन चोरी लूट की घटनाएं होने के चलते व्यापारियों में भय बना हुआ है। उन्होंने निगम प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द कॉरिडोर के दोनों ओर की स्ट्रीट लाइटें चालू कराई जाएं, ताकि व्यापारियों को हो रही दिक्कतें दूर हो सकें।
यहांरहती है लूट-पाट की आशंका
{सीहोरनाका क्षेत्र
{चुंगी नाका {हलालपुर
{कब्रिस्तान के पास
{सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के आसपास