पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं सुनते निगम के जिम्मेदार अधिकारी

नहीं सुनते निगम के जिम्मेदार अधिकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम हेल्पलाइन में की जा रही शिकायतें रहवासी लंबे समय से हैं परेशान

संतनगर भास्कर|भोपाल

संतनगरमें गंदगी की समस्या दिनोंदिन बढ़ रही है, लेकिन निगम के अधिकारी हैं कि इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। इसी वजह से अब गंदगी की शिकायतें सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर की जा रही है। वार्ड पांच स्थित टी वार्ड क्षेत्र में रहवासी गंदगी के कारण परेशान हैं। इलाके के प्रमुख मार्ग पर शुरुआत में ही कचरे का कंटेनर रखा हुआ है, जिसका कचरा नियमित नहीं उठाए जाने के कारण आसपास गंदगी फैल रही है।

नागरिकों ने बताया कि घरों से कचरा इकट्ठा करके रिक्शा वाले भी इसी कंटेनर में कचरा डालते हैं, जिससे कंटेनर के बाहर तक कचरा फैला रहता है। इतना ही नहीं हवा के कारण यह कचरा लोगों के घरों के सामने तक पहुंच जाता है, जिससे उन्हें कई तरह की दिक्कतें होती हैं। निगम के अधिकारी-कर्मचारियों से कई बार मौखिक शिकायतें किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

टी-वार्ड क्षेत्र के प्रमुख मार्ग पर रखे कंटेनर से हमेशा इसी तरह गंदगी फैली रहती है।