स्कूल गेट के सामने लगता है कचरे का ढेर
कचरा-गंदगी गेट पर लगे रहने से स्कूल प्रांगण में हमेशा बनी रहती है बदबू, नहीं होती सफाई
प्रशासनिक बेरुखी
शासकीयबालक हायर सेकंडरी स्कूल के मुख्य द्वार पर लंबे समय से गंदगी की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते स्कूली छात्रों सहित आसपास के रहवासियों को भी खासी दिक्कतें हो रही हैं। यहां दशहरा मैदान में तीन प्रमुख द्वार बने हुए हैं। इनमें से दो गेट ऐसे हैं जिनके बाहर और भीतर दोनों ओर काफी गंदगी पड़ी रहती है। कंटेनर नहीं होने के चलते यहां सड़क पर ही कचरा डाल दिया जाता है।
सरकारी विद्यालय के मेन गेट के सामने गंदगी की समस्या विगत कई महीनों से है। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि यहां तो नालियां साफ की जाती हैं और ही अन्य सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहती है। ऐसे में यहां स्कूल के गेट पर गंदगी बढ़ने के कारण स्कूली बच्चों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं रहवासी भी इससे खासे परेशान हैं। गौरतलब है कि स्कूल के गेट पर एक खुला नाला है, जिसमें अत्यधिक कूड़ा-कचरा होने के कारण इसका पानी सड़क तक आने लगता है। वहीं गेट के आसपास भी कचरा फैला रहता है, जिसे नगर निगम द्वारा लंबे समय से नहीं उठाया गया है। रहवासियों का आरोप है कि नगर निगम के कामगार समय पर सफाई कार्य नहीं करते, यही कारण है कि क्षेत्र में गंदगी बढ़ रही है।
बालक हायर सेकंडरी स्कूल के मेन गेट पर कचरे के ढेर से बच्चों सहित रहगीर भी परेशान हैं।
फैला रहता है कचरा
देखाजाए तो यहां कचरा डालने के लिए कंटेनर नहीं है, जिससे रहवासी सड़क पर कचरा डाल देते हैं। हाईस्कूल के गेट पर लंबे समय से कचरा डाला जा रहा है। यही कारण है कि यहां की गंदगी खत्म नहीं हो पा रही है। स्कूल गेट के सामने खुली नालियों के कारण भी गंदगी हो रही है।
अधिकारीकरते अनदेखी
कंटेनररखे जाने की जरूरत होने के बावजूद यहां किसी तरह की व्यवस्था नहीं की जा रही है। जोन के जिम्मेदार अधिकारी इसकी लगातार अनदेखी कर रहे हैं, जिसका खामियाजा स्थानीय नागरिकों सहित स्कूली बच्चों को भी भुगतना पड़ रहा है। नागरिकों की मांग है कि यहां नियमित सफाई कराई जाए, ताकि समस्या दूर हो सके।