सुविधा के नाम पर है सिर्फ बिजली-पानी
जोनएक के वार्ड पांच में आने वाले ओल्ड डेरी फॉर्म के रहवासी सालों से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। बिजली पानी छोड़ दिया जाए तो यहां लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों की शिकायत है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नगर निगम के अधिकारी विकास कार्यों के मामले में भेदभाव करते हैं। इधर कॉलोनी में गंदगी बढ़ रही है, जिस कारण रहवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल वार्ड के पार्षद ने भी अब तक कॉलोनी की दशा को सुधारने में कोई रुचि नहीं दिखाई। यही कारण है कि कॉलोनी में लोगों का रहना दूभर होता जा रहा है। आसपास स्कूल कॉलेज होने के चलते यहां से रोजाना हजारों विद्यार्थियों का निकलना होता है।
यहां की मुख्य सड़क पर अत्यधिक कचरा फैला होने के कारण बच्चों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। यहां कुछ स्थानों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी चलती रहती हैं, जिससे रहवासी खासे परेशान हैं।
सड़कें हो रहीं जर्जर
क्षेत्रके लोगों को आधी-अधूरी सुविधाओं के बीच बसर कर रहे हैं। सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक यहां की सड़कें भी जर्जर होती जा रही हैं। रहवासी बताते हैं कि कॉलोनी में सालों पहले सड़कें बनाई गई थीं, तब से अब तक किसी तरह के विकास कार्य नहीं हो सके हैं।
नहींसुनते अधिकारी
ओल्डडेरी फाॅर्म क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के संबंध में नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों का जरा भी ध्यान नहीं है। जिम्मेदारों की अनदेखी से जहां कॉलोनी में बदहाली है वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इसे लेकर उदासीन बने बैठे हैं। बार-बार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस क्षेत्र के लोग सालों से दिक्कतों का सामना करते रहे हैं।
मुख्य मार्ग पर गदंगी
^ओल्डडेरी फाॅर्म क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे गंदगी के ढेर हर समय देखे जा सकते हैं। समय पर सफाई और कचरा नहीं उठने के कारण कॉलोनी के लोग काफी परेशान हैं। कई बार तो कचरे में आग लगा दी जाती है। इससे पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। निगम अमले को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। -बबलूप्रजापति, रहवासी
िशकायतें भी की हैं
^ओल्डडेरी फार्म कॉलोनी में गंदगी बढ़ने से रहवासी खासे परेशान हैं। नगर निगम कार्यालय और अधिकारियों के पास कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्याओं पर गौर नहीं किया जाता। अिधकारियों को ध्यान देना चाहिए। -सुनीलश्रीवास्तव, रहवासी
लगा देते हैं कचरे में आग
कॉलोनीकी मुख्य सड़क पर रखे कंटेनर से जब कचरा बाहर निकलने लगता है तो निगमकर्मी या फिर क्षेत्र के नागरिक कचरे के ढेर में आग लगा देते हैं। जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। कचरे के समाधान के उद्देश्य से इसमें आग लगा दी जाती है, पर्यावरण पर इसका क्या असर होगा, यह नहीं सोचा जाता। कंटेनर में अक्सर आग जलती दिखाई देती है।
ओल्ड डेरी फाॅर्म क्षेत्र की मुख्य सड़क पर फैली गंदगी।