पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शालीमार गार्डन:160 परिवार पानी के लिए परेशान

शालीमार गार्डन:160 परिवार पानी के लिए परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड83 के कवर्ड कैंपस शालीमार गार्डन के रहवासियों को रियायती दर पर पेयजल उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा और नगर निगम कमिश्नर तेजस्वी एस नायक ने आश्वान तो दिया, लेकिन दो महीने बाद भी उस पर अमल नहीं हुआ है। इसके चलते कमर्शियल रेट पर टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है। इस हर महीने सोसायटी को एक लाख 87 हजार रुपए खर्च करना पड़ रहा है। इसकी मार कॉलोनी के 160 परिवारों को झेलनी पड़ रही है। उन्हें हर महीने 1500 रुपए शुल्क देना पड़ रहा है।

शालीमार गार्डन रेसीडेंट सोसायटी के मुताबिक 30 नवंबर 2014 को विधायक कमिश्नर ने कॉलोनी का दौरा किया था। इस दौरान उन्हें सोसायटी द्वारा ज्ञापन देकर पानी की समस्या से अवगत कराया गया था और पूर्व की तरह रियायती दर पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। साथ ही कॉलोनी हैंडओवर कराने का निवेदन किया गया था। इस पर दोनों कॉलोनी की इस समस्या के समाधान के लिए कदम उठाने और कॉलोनी हैंडओवर के लिए सर्वे कराने का आश्वान दिया था पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

क्याहै मामला

शालीमारगार्डन कॉलोनी में पानी सप्लाई के लिए स्थाई व्यवस्था नहीं है। 12 महीने पानी की आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से होती है। नगर पालिका कोलार के कार्यकाल में कॉलोनी में (रियायती दर या सब्सिडी वाले टैंकर) 150 रुपए में पानी सप्लाई करते थे। मगर नपा का निगम में विलय होने के बाद से कॉलोनी में यह सुविधा बंद हो गई है। निगम द्वारा पानी उपलब्ध कराना और सोसायटी की स्ट्रीट लाइट का मेंटेनेंस भी नहीं किया जा रहा है। अब सोसायटी प्राइवेट टैंकर डलवा रही है। एक टैंकर 250 रुपए का होता है। एक दिन में 23 से 25 टैंकर पानी डल रहा है। इस वजह से पानी पर खर्च बढ़ा गया है।

नहीं हुई कोई कार्रवाई

^विधायकऔर कमिश्नर के आश्वासन के बाद भी कॉलोनी की पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कमर्शियल रेट पर टैंकर का शुल्क देना पड़ रहा है। सोसायटी द्वारा जो शुल्क लिया जा रहा है, वो पानी का पैसा चुकाने में ही खत्म हो रहा है। -ओपी बराडिया, सचिव, शालीमार गार्डन सोसायटी

30 नवंबर 2014 को तेजस्वी एस नायक रामेश्वर शर्मा ने दौरा किया था

1500 रुपए प्रति घर प्रति माह शुल्क पानी के लिए

23 से 25 ट्रिप लगाकर पानी सप्लाई करते हैं दोनों टैंकर मिलकर रोजाना

150रुपए में मिलता था नपा से रियायती टैंकर

05 हजार लीटर क्षमता के दो टैंकर लगे सप्लाई में

2014 जुलाई से है यह स्थिति

250 रुपए में मिल रहा पानी का टैंकर

160 परिवार