पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले माह से मिलेगा नर्मदा का पानी

अगले माह से मिलेगा नर्मदा का पानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्मदा जल सप्लाई नियमित करने और उसके स्पॉट बिलिंग की नगर निगम ने तैयारी कर ली है। अगले माह से करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को नर्मदा जल मिलने लगेगा। अभी राजीव नगर के समान सुबह और शाम को करीब 3-3 घंटे पानी की सप्लाई रहेगी। पहले 24 घंटे पानी की प्लानिंग थी, लेकिन राजीव नगर में पानी सड़क पर बहने लगा था और लोगों ने लीकेज के कारण मीटर निकाल दिए, जिससे वहां 6 घंटे की सप्लाई की जा रही है। यही व्यवस्था दूसरे क्षेत्रों में भी की जा रही है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार भेल क्षेत्र में 20 हजार कनेक्शन नियमित कॉलोनियों में दिए गए हैं। इसके अलावा निजी कॉलोनियों को बल्क कनेक्शन मांग के अनुसार दिए जाते रहेंगे। होशंगाबाद रोड पर बीआरटीएस सर्विस रोड बनने से वहां बिछी हुई पाइप लाइन उखड़ चुकी है। इसको दोबारा बिछाने में काफी समय लगेगा। इसलिए होशंगाबाद रोड के आसपास की कॉलोनियों को छोड़कर शेष सभी क्षेत्रों में अगले माह से नर्मदा जल की सप्लाई नियमित होने की संभावना है। अभी तक स्पॉट बिलिंग का सॉफ्टवेेयर तैयार होने से समय लग रहा था। अब पानी की नियमित सप्लाई के साथ ही लोगों को हर माह पानी का बिल भी मिलने लगेगा। जिन लोगों के यहां नर्मदा जल के कनेक्शन हुए हैं, वह अभी तक 180 रुपए प्रति माह के अनुसार पानी का चार्ज दे रहे थे। इन्हें पानी भी कम समय के लिए दिया जा रहा था। अब अपनी जरूरत के अनुसार लोग पानी खर्च करेंगे, जिससे बिल ज्यादा आएगा। अगर 6 घंटे से ज्यादा पानी सप्लाई की जरूरत हुई तो समय में बदलाव भी किया जा सकेगा।

मीटर संभालकर रखें

अधिकारियोंके अनुसार जिन घरो में मीटर लगने के बाद निकालकर रख लिए गए हैं, उन्हें मीटर संभालकर रखना चाहिए। क्योंकि दोबारा मीटर नहीं लगाए जाएंगे। दोबारा मीटर लगाने के लिए चार्ज अलग से लगेगा। पानी का बिल और पाइप लाइन मीटर का काम निजी कंपनी के पास है।

मीटर की जांच होगी

नियमितपानी सप्लाई से पहले सभी घरो में मीटर की जांच की जाएगी। जिन्होंने मीटर निकाल कर रख लिए हैं, उन्हें दोबारा फिट किया जाएगा। मीटर लगने के बाद लीकेज की जांच भी की जाएगी। इसके बाद ही नियमित पानी सप्लाई और बिलिंग शुरू हो जाएगी। इससे व्यवस्था में काफी सुधार होगा।

^पानी सप्लाई नगर निगम को जल्दी शुरू करना चाहिए। क्योंकि कई क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछे और मीटर लगे हुए काफी समय हो गया। मीटर भी लोगों ने इसलिए निकाल कर रखे हैं कि कई घरों से मीटर चोरी चले गए हैं। -दिनेशगुप्ता, सिद्धार्थ इन्क्लेव

^पानीसप्लाई से पहले सभी पाइप लाइन और कनेक्शन की जांच होना चाहिए। जिससे पानी की बर्बादी हो। इसके अलावा मीटर लगने के समय कुछ क्षेत्रों से चोरी चले गए, उन्हें भी बिना किसी राशि के मीटर दोबारा दिए जाएं। क्योंकि यह गलती उपभोक्ता की नहीं है। -डॉ.नीता शर्मा, सोनागिरी

^पानीसप्लाई के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। संभावना है कि अगले माह से नर्मदा जल की सप्लाई राजीव नगर के समान सभी जगह शुरू हो जाएगी। -राकेशयादव, शक्ति नगर

बीडीए कॉम्पलेक्स के पास नर्मदा पाइप लाइन को सुधारते मजदूर। इससे अब नहीं होगी लीकेज की समस्या।