दुकानों की मरम्मत की दी जाए अनुमति
शक्तिनगर शॉपिंग काॅम्पलेक्स में दुकानोंं की जर्जर स्थिति के कारण यहां के व्यापारी खरीदारी करने रहे लोग काफी परेशान हैं, क्योंकि नगर निगम की पिछली परिषद ने अपने कार्यकाल में दुकानों का मेंटेनेंस स्वयं कराने की अनुमति नहीं दी। दुकानदारों को उम्मीद है कि नई आने वाली परिषद मेंटेनेंस की अनुमति दे देगी, जिससे दुकानदारों के साथ ही खरीदारी करने रहे लोगों को भी राहत मिलेगी। क्योंकि मेंटेनेंस होने से पूरा मार्केट ही अव्यवस्थित था।
व्यापारियों के अनुसार नई परिषद से इस बात की भी उम्मीद है कि दुकानों का मालिकाना हक मिल जाए। अगर मालिकाना हक मिल गया तो सभी समस्याओं का समाधान वे स्वयं कर लेंगे। दुकानो में कई जगह सीमेंट उखड़ रहा है। वहीं कई दीवारों में दरारें भी गई हैं। मालिकाना हक मिलने के बाद सभी व्यापारी अपने अनुसार मेंटेनेंस करवाते रहेंगे। इसके अलावा पूरा मार्केट का भी मेंटेनेंस व्यापारी स्वयं ही कर लेंगे। मालिकाना हक देने की मांग हम सभी व्यापारी करीब डेढ़ दशक से करते रहे हैं।
शक्ति नगर शॉपिंग कॉम्पलेक्स में खलती है पार्किंग की कमी।
निर्माण वर्ष
1989
कुल दुकान
94
ग्राहक रोजाना
1000