हल नहीं हो पा रही है सीवेज की समस्या
साकेतनगर का सेक्टर 2 बी आजकल कई समस्याओं से जूझ रहा है। सबसे बड़ी समस्या स्ट्रीट लाइट को लेकर है। क्योंकि कॉलोनी बनने के बाद से ही इस सेक्टर के एक हिस्से में स्ट्रीट लाइट के लिए वायरिंग की ही नहीं है। इस समस्या को लेकर यहां के रहवासी कई बार संबंधित अधिकारी विभागों से संपर्क कर चुके, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकला।
रहवासियों के अनुसार अंधेरे की समस्या के अलावा यहां पानी ट्यूबवेल का ही उपयोग हो रहा है। नर्मदा जल की पाइप लाइन बिछवा दी है, लेकिन नल कनेक्शन किसी के यहां नहीं हुआ। लोगों ने अपने-अपने घरों में ट्यूबवेल लगवाए हैं। उसी से पानी ले रहे हैं, जबकि यह ट्यूबवेल सर्दी का मौसम खत्म होते ही सूखने लगते हैं।
कॉलानी की सड़क इतनी खराब है िक यहां हमेशा पानी भरा रहता है।
रहवासी खुद कर रहे पार्क की देखभाल
साकेतनगर के विभिन्न सेक्टरों में कई पार्क विकसित दिखाई दे रहे हैं, वहीं कई पार्क की स्थिति काफी खराब है। जो पार्क विकसित दिखाई दे रहे हैं, उनका रखरखाव रहवासी स्वयं ही कर रहे हैं। नगर निगम, बीडीए या सीपीए से सहयोग भी मंत्री या तत्कालीन महापौर के द्वारा दिया गया है।
^स्ट्रीट लाइट को लेकर रहवासी काफी परेशान हैं। इस तरफ संबंधित विभागों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पानी और सीवेज की समस्या भी बदती जा रही है। -राजेंद्रसिंह, रहवासी
^पिछले20 साल से मकान नंबर 170 से 179 तक स्ट्रीट लाइट होने से चारों तरफ अंधेरा रहता है। इस कारण लोगों को रात को घर से बाहर आने जाने में काफी परेशानी होती है। -प्रतापसिंह वैश्य, रहवासी
निर्माण वर्ष
1990
मकानों की संख्या
2500
खाली प्लाॅट
100
आबादी
12 हजार