बड़ों ने उठाया खेलों का लुत्फ
कोलारके वार्ड 83 के अंतर्गत स्थित साईं नाथ नगर में पिछले दिनों सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें कॉलोनी के रहवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। साईंनाथ मोहल्ला समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गायन के साथ ही महिलाओं बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।
महिलाओं और बुजुर्गों की चेयर रेस सबके लिए आकर्षण का केंद्र रही। इसमें जीतने वालों को पुरस्कृत किया गया। कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप शाल श्रीफल भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन आरसी सुनेजा ने किया।
इनकाहुआ सम्मान
मोहल्लासमिति के अध्यक्ष अनिल पालीवाल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों में कृष्णमुरारी श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद मिश्रा, आरएन मिश्रा, आरके सिंह तोमर, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, इंदिरा नायर का सम्मानित किया गया।
वहीं उत्कृष्ट शिक्षा के लिए वैभव तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, यश दुबे को पुरस्कृत किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में जतिन रायकवार, कान्हा अग्रवाल, रिद्धी अग्रवाल, अनुष्का मालवीय ने जीत हासिल की। जबकि महिलाओं में अनुसुइया सिंह, नीरजा तिवारी, निर्मला पालीवाल, रंजना मिश्रा को सम्मानित किया गया।
साईं नाथ नगर के पार्क में मोहल्ला विकास समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें स्कूली बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं बुजुर्गों के लिए चेयर रेस का आयोजन भी किया गया था। जिसमें बुजुर्गों ने बड़े उत्साह से भाग लिया था।