पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुलूस के चलते लगा ट्रैफिक जाम

जुलूस के चलते लगा ट्रैफिक जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार भास्कर. भोपाल| मेनरोड पर निकलने रैली, जुलूस और प्रचार वाहनों ने पिछले दिनों कोलार की ट्रैफिक व्यवस्था को गड़बड़ा कर रख दिया। खासकर नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद निकले विजय जुलूस ने। जिसके कारण दो दिनों तक ट्रैफिक जाम के हालात बने। उसमें सैकड़ों वाहन फंसे। सर्वधर्म से लेकर नयापुरा तक बीच-बीच में हुए स्वागत के चलते वाहनों की कतारें लगीं।

वाहन चालकों को असुविधा हुई। पुलिस ने ट्रैफिक का कंट्रोल करने की कोशिशें भी कीं, लेकिन हालात को काबू नहीं कर पाए। इसका कारण है कि कोलार आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का होना। लोगों का कहना है कि मेन रोड पर जुलूस-जलसे निकलने पर रोक लगानी चाहिए।