- Hindi News
- सड़क किनारे लगे आड़े टेढ़े खंभों से बढ़ रहा खतरा
सड़क किनारे लगे आड़े-टेढ़े खंभों से बढ़ रहा खतरा
वाहन चालक और राहगीरों को हो रही असुविधा, दुर्घटना होने का बना रहता है खतरा
कोलार भास्कर|भोपाल
कोलाररोड पर सर्वधर्म से लेकर बैरागढ़ चीचली के बीच कई स्थानों पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से झुक कर टेढ़े हो गए हैं। इसके चलते वहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा हो रही है। तेज हवा चलने, आंधी आने या दोबारा टक्कर होने पर वे खंभे धराशायी हो सकते हैं। इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों की जान का खतरा हो सकता है।
सागरकुंज निवासी धीरज शुक्ला ने बताया कि कॉलोनी के मेन गेट से कुछ दूरी पर स्थित खंभा काफी समय पहले से टेढ़ा है। सालभर पहले एक ट्रक ने उसे टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। तब ये मुड़ गया था। उसके बाद तो इसे ठीक किया गया और ही हटाया गया। धीरे-धीरे अब ये इतना ज्यादा झुक गया है कि कभी भी गिर सकता है। निकलने वालों को अपनी चपेट में ले सकता है।
खास बात है कि मेन रोड के बिल्कुल बगल में लगे इस क्षतिग्रस्त खंभे को हटाने के लिए तो टेलीफोन विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई की है और ही नगर निगम कोई कदम उठा रहा। जबकि निगम के अधिकारी-कर्मचारी से लेकर खुद जोन प्रभारी सत्येंद्र सिंह धाकरे और अपर आयुक्त संजय कुमार के वाहन भी उसी रास्ते से होकर गुजरते हैं।
कौनहोगा जिम्मेदार
कोलारमें सागरकुंज के साथ ही मंदाकिनी, नयापुरा, गेहूंखेड़ा और बैरागढ़ चीचली में मेन रोड पर आधा दर्जन से ज्यादा टेढ़े-मेढ़े खंभेे लगे हुए हैं। इस वजह से कभी भी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। वाहन चालकों और राहगीरों का कहना है कि टेढ़े खंभे हटाने के लिए कई शिकायतें हुईं, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। बिजली कंपनी के अफसर नगर निगम की स्ट्रीट लाइट बताकर खंबों को ठीक नहीं कर रहे हैं। निगम के अफसर आंख मूंदे निकल रहे हैं।
सर्वधर्म में इस तरह झुक गया खंभा। इनसेट मेन रोड पर लगा क्षतिग्रस्त खंबा।