पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाट में नहीं सफाई

हाट में नहीं सफाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलारकी राजहर्ष कॉलोनी में मंगलवार शुक्रवार को लगने वाले हाट के दिन रहवासी घरों में कैद होकर रह जाते हैं और हाट के अगले दिन गंदगी दुर्गंध की वजह से घर से नहीं निकल पाते हैं। दरअसल, हाट में घरों के सामने जो दुकानें लगती हैं, उनका कचरा साफ नहीं होता है। इस कारण वहां रहने वाले लोगों परेशानी होती है। इतना ही नहीं, चिकन-मटन की दुकानों से निकली गंदगी भी वहीं पर छोड़ दी जाती है। इसके चलते रहवासियों की मुसीबत अगले दिन और भी बढ़ जाती है। उन्होंने हाल ही में नगर निगम के एएचओ मगन झांझोट को एक ज्ञापन देकर इस समस्या से अवगत कराया है। एएचओ ने उन्हें इस मुश्किल से बचाने का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि राजहर्ष कॉलोनी से हाट को गेहूंखेड़ा में प्रस्तावित जमीन पर शिफ्ट करने के लिए पिछले साल प्रयास हुए थे, लेकिन कुछ लोगों ने विवाद कर दिया था। इस वजह से से स्थानीय प्रशासन शिफ्टिंग में सफलता हासिल नहीं कर पाया था।