पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुले में खड़े होकर बस की प्रतीक्षा

खुले में खड़े होकर बस की प्रतीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार तिराहे से कजलीखेड़ा तक 11 किलोमीटर में सड़क को फोरलेन कर दिया गया है। सेंट्रल वर्ज बन गया है। स्ट्रीट लाइट लग गई हैं। यहां तक िक शहर के अलग-अलग कोने तक पहुंचने के लिए 45 लो फ्लोर और दर्जनभर से ज्यादा मिनी बस भी चल रही हैं, लेकिन इन सब सुविधाओं के बाद भी बसों में सफर करने वाले हजारों यात्री परेशान हैं। वजह है बस स्टॉप नहीं बनाया जाना। जिससे यात्रियों को खुले आसमान के तले बस का इंतजार करना पड़ रहा है। चाहे सर्वधर्म हो, बीमाकुंज हो, ललिता नगर हो या फिर बैरागढ़ चीचली 11 किलोमीटर में कहीं पर भी बस स्टॉप नहीं है। जबकि शहर के अन्य इलाकों में बस चलाने के साथ ही बस स्टॉप भी बनाए गए हैं।

बस में सफर करने वाले यात्री बताते हैं कि सर्दी, गर्मी, बारिश कोई मौसम ऐसा नहीं जाता जब उनको तकलीफ नहीं होती है। सर्दी-गर्मी में तो लोग फिर भी छत्री और कपड़ा मुंह पर बांध कर खुद को धूप से बचाते हैं, लेकिन बारिश में उससे भी फायदा नहीं मिलता है। इस वजह से भी बहुत लोग जो चाहते हैं बस में सफर करना पर इस तरह की दिक्कतों से बचने के लिए अपने निजी वाहनों का उपयोग करते हैं। बेहतर होगा कि नगर वाहन सेवा का संचालन करने वाले नगर निगम बस चलवाने के साथ ही बस स्टॉप के निर्माण पर भी काम करे। इससे यात्रियों को सुविधा होगी और उनकी संख्या में भी इजाफा होगा।

यहां है स्टाॅपेज बनाए जाने की सबसे ज्यादा जरूरत

सर्वधर्म,मंदाकिनी, साईंनाथ नगर, महाबली नगर, बीमाकुंज, बंजारी, गुडशेफर्ड, अकबरपुर नपा कार्यालय के पास, नयापुरा, पुरी हार्ड वेयर के पास या राजहर्ष एम सेक्टर, ललिता नगर, फाइन एवेन्यु, गेहूंखेड़ा, प्रियंका नगर और बैरागढ़ चीचली में। इन स्थानों जो बोर्ड लगें हैं उसमें बाकायदा बस स्टॉप का लिखा है पर वहां पर बस स्टॉप नहीं बनाया गया है।

सबसेपुराने बस स्टॉप पर है दुकानदारों का अतिक्रमण

मेनरोड स्थित महाबली नगर में नायर कॉम्पलेक्स के सामने कोलार एक मात्र और सबसे पुराना बस स्टॉप बना हुआ है, लेकिन वो भी यात्रियों के उपयोग में नहीं आता है। इसका कारण बस स्टॉप के आसपास हुआ अतिक्रमण है। स्टॉप के ठीक सामने पान की गुमटी ठेले वाले खड़े रहते हैं। वहीं, बगल सामने लोडिंग ऑटो वाले। ऐसे में बस स्टॉप अतिक्रमण की गिरफ्त में है। इस वजह से यात्री उसका इस्तेमाल ही नहीं कर पाते हैं। गर्मीऔर बारिश के दिनों में तो यात्रियों की हालत खराब हो जाएगी।

बीमाकुंज में खुले आकाश तले बस का इंतजार करती युवतियां। धूप से बचने के लिए कोई चेहरा छुपाते हुए, तो कोई कपड़ा बांधे हुए।

46 लो फ्लोर बसें चल रहीं कोलार से

03 हजार से ज्यादा यात्री हो रहे परेशान

12 से ज्यादा मिनी बसें चल रहीं

02 रूट पर चलती हैं बसें

11 किलोमीटर में एक भी बस स्टॉप नहीं

^कोलार में बस स्टॉपेज का निर्माण करना प्रस्तावित है। नव निर्वाचित निगम परिषद में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा। बस में सफर करने वालों को हर मुमकिन सुविधा मुहैया कराई जाएगी। -चंद्र मौली शुक्ला, महाप्रबंधक, बीसीएलएल अपर आयुक्त ननि

^नगर वाहन सेवा की बसों में हजारों लोग सफर कर रहे हैं। उनको सुविधाएं कुछ नहीं मिल रही हैं। बस स्टॉप नहीं होने की वजह से सीनियर सिटीजन, स्टूडेंट सब परेशान होते हैं। -रजनी देशमुख, राजहर्ष

^कोलार में एक भी जगह पर बस स्टॉप नहीं है। बहुत परेशानी होती है। सर्दी, गर्मी, बारिश हर मौसम में हालत खराब हो जाती है। नगर निगम को बस चलाने के साथ- साथ बस स्टॉप का निर्माण भी करवाना चाहिए। -काजलशर्मा, बीमाकुंज