पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 56 आवेदनों का हुआ निराकरण

56 आवेदनों का हुआ निराकरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीउपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं के तत्काल निराकरण के उद्देश्य से इन दिनों बिजली कंपनी द्वारा विद्युत सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवाकर तत्काल उसका निराकरण करवा सकते हैं। पिछले दिनों चांदबड़ में आयोजित शिविर में 56 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया।

बिजली कंपनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक अमृतपाल सिंह ने बताया कि कंपनी के निर्देशानुसार शिविर का आयोजन हो रहा है। इन शिविरों में नया बिजली कनेक्शन लेने के साथ ही मीटर तेज चलने, बंद होने, रीडिंग कम-ज्यादा आने, बिजली बिल समय पर मिलने, बकाया राशि किश्तों में जमा करने जैसे समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को शिविर में बैठने उनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था के साथ ही आवेदन पत्र भी मुहैया कराए गए हैं।

इनसमस्याओं का हुआ निराकरण

चांदबड़में आयोजित शिविर में 56 आवेदन मिले। इनमें मीटर बंद होने के 15, बिल सुधार 20, नाम परिवर्तन 2, बकाया राशि का किश्तों में भुगतान 16 नए बिजली कनेक्शन के 3 आवेदन मिले। इन सभी का निराकरण तत्काल किया गया। इसके अलावा 7 उपभोक्ताओं से किश्तों में करीब 53 हजार रुपए वसूल किए गए।