मार्केट स्कैन पातरा घाटी, बरखेड़ी
करीबचालीस साल पुराने पातरा घाटी मार्केट की दशा सुधर नहीं रही है। खराब सड़क और अतिक्रमण के चलते लोगों की परेशानी बढ़ रही है। घनी रिहायशी आबादी के बीच बने उक्त मार्केट की सड़क पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में यहां यातायात में बाधक बिजली के खंभे हटाने, सड़क निर्माण और अतिक्रमण हटाने की जरूरत महसूस की जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले दस सालों में यहां दुकानों की संख्या काफी बढ़ी है। आसपास रहने वाले लोगों के अलावा उक्त सड़क से गुजरने वाले लोग भी यहां खरीददारी करने के लिए रुकते हैं। ऐसे में उनके सामने पार्किंग की समस्या आती है। दुकानों के सामने ही हाथ ठेले वाले खड़े होते हैं। दुकानों के सामने चार से पांच फिट तक अतिक्रमण है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
जरूरीहैं सुविधाएं
जहांगीराबादऔर पुल बोगदा से भारत टॉकीज मार्ग पर जाम लगने से वाहन चालक पातरा घाटी मार्ग से गुजरते हैं। व्यवस्थाएं गड़बड़ होने से यहां भी जाम के हालात बन जाते हैं। इन समस्याओं को देखते हुए उक्त सड़क को अतिक्रमणमुक्त बनाने की जरूरत है।
सफाईके हों इंतजाम
मार्केटके व्यापारी राजेश सेन का कहना है कि पुराने शहर के अधिकांश बाजारों में अतिक्रमण की समस्या है। सड़कें खराब हैं और बिजली के खंभे दुर्घटना का कारण बने हुए हैं। नगर निगम प्रशासन को मार्केटों में सुविधाएं जुटाने के लिए दुकानदार, जनप्रतिनिधि नगर निगम के अफसरों के बीच बैठक कर व्यवस्था सुधारने के लिए चर्चा कर योजना बनाना चाहिए। इससे समस्या दूर हो सकेंगी।
मार्केट की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण बढ़ रहा है।
निर्माण वर्ष
1972
कुल दुकान
60
ग्राहक रोजाना
500