पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए शिक्षा सत्र में सुधरेगी कई स्कूलों की हालत

नए शिक्षा सत्र में सुधरेगी कई स्कूलों की हालत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई योजना पर होगा काम

सिटी प्लस रिपोर्टर. भोपाल

पुरानेशहर में लंबे समय से जर्जर भवनों में संचालित हो रहे स्कूलों को अब नए शैक्षणिक सत्र में व्यवस्थाएं सुधरी हुई मिलेंगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई कार्य योजना पर चरणबद्ध काम करने की रूप रेखा तैयार कर ली गई है। इसके तहत पुराने शहर के तीन दर्जन से अधिक स्कूलों को लाभ मिलेगा। बीते वर्ष में स्कूली शिक्षा विभाग ने स्कूल के प्राचार्यों से भवनों के सुधार के बारे में जानकारी मांगी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही स्कूलों में सुधार कार्य कराए जाएंगे। ये सुधार कार्य राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत होगा।

जानकारी के मुताबिक पुराने शहर में सरकारी स्कूलों की संख्या तीन दर्जन से अधिक है। अधिकांश स्कूलों में अव्यवस्थाओं के बीच कक्षाएं संचालित हो रही हैं। वहीं भवन एक सौ साल पुराने हो चुके हैं। बरखेड़ी स्थित रशीदिया स्कूल भवन तो डेंजर घोषित हैं।

इन स्कूलों में सुधार की जरूरत

रशीदियास्कूल बरखेड़ी, उबेदिया स्कूल रॉयल मार्केट, जहांगीरिया स्कूल इब्राहिमपुरा, आरिफ नगर हाई स्कूल, हायर सेकंडरी स्कूल स्टेशन क्षेत्र, हायर सेकंडरी स्कूल अस्सी फिट रोड, हमीदिया हायर सेकंडरी स्कूल आदि।

येभी हैं कमियां-अधिकांश स्कूलोंमें खेल मैदान बदहाल हैं। शौचालय जर्जर हैं। लैब में संसाधनों की कमी है। रशीदिया स्कूल में लगे बिजली के खंभे खतरनाक।

मांगी थी जानकारी

स्कूलशिक्षा विभाग ने वर्ष 2014-15 की कार्य योजना के तहत प्राचार्यों से विद्यार्थियों की संख्या, स्कूल भवन में कमरे, भवन की स्थिति और क्या सुधार की जरूरत है आदि से संबंधित जानकारी मांगी थी। इस जानकारी के आधार पर ही स्कूल शिक्षा विभाग नए भवन के सुधार की अनुमति देगा।

ये स्कूल हैं बदहाल

इब्राहिमपुरास्थित जहांगीरिया, रॉयल मार्केट स्थित उबेदिया, सेंट्रल लाइब्रेरी, करोंद, आरिफ नगर स्थित सरकारी हाईस्कूल भवन बदहाल हो गए हैं। खेल मैदान का अभाव है तो सुरक्षा की कमी। अब इन स्कूलों में क्या सुधार कार्य होने चाहिए इसकी रिपोर्ट स्कूल के प्राचार्यों ने शिक्षा विभाग को दे दी है।

बरखेड़ी स्थित रशीदिया स्कूल भवन का नया निर्माण प्रस्तावित है।