मध्य प्रदेश हज कमेटी ने आवेदन बुलाए
मध्य प्रदेश हज कमेटी ने आवेदन बुलाए
सिटी प्लस रिपोर्टर. भोपाल| हजयात्रियों को हज संबंधी ट्रेनिंग मास्टर ट्रेनर देंगे। इसके लिए मप्र से दो मास्टर ट्रेनर का चयन किया जाएगा। इसके लिए मप्र स्टेट हज कमेटी ने आवेदन पत्र मंगाए हैं। इसके लिए ऐसे आवेदकों जिन्हें हज संबंधी कार्य से प्रतिनियुक्ति पर सउदी अरब में काम करने का अनुभव होना जरूरी है। जैसे असिस्टेंट हज ऑफिसर, हज असिस्टेंट, मेडिकल ऑफिसर या खादिमुल हुज्जाज, जिन्हें हज संबंधी सभी प्रकार का अनुभव हो, आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए कम से कम एक हज किया हो। उसके विरुद्ध किसी भी प्रकार का आपराधिक प्रकरण किसी भी न्यायालय में दर्ज हो। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी है। इसी तरह हज यात्रियों को ट्रेनिंग देने के लिए फील्ड ट्रेनर का भी चयन किया जाएगा। इसकी अंतिम तिथि 12 फरवरी है। गौरतलब है कि हज यात्रा के लिए आवेदन पत्र वितरण और जमा करने का काम कमेटी के कार्यालय में हो रहा है। लोगों की सुविधा के लिए यहां पासपोर्ट के लिए काउंटर भी खोला गया है। जबकि अवकाश के दिनों में भी हज यात्रा के इच्छुक लोगों के फार्म जमा किए जा रहे हैं।