पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गामा कैमरा टूटने की जांच करने की मांग

गामा कैमरा टूटने की जांच करने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी प्लस रिपोर्टर. भोपाल| मानससेवा कुंज चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष फाउंडर बीपी सराठे ने पुराने शहर के हमीदिया अस्पताल में गामा कैमरा क्षतिग्रस्त होने की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि लाखों रुपए की लागत से लग रहे कैमरे के इंस्टालेशन के दौरान ये कैसे क्षतिग्रस्त हो गया। अब इसे दुरुस्त करने में तीन से चार माह का समय लगेगा और मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।

श्री सराठे का कहना है कि गामा कैमरे से जांच निजी रूप से कराना काफी महंगा पड़ता है। इसलिए ये कैमरा जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। ताकि जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। इसकी शिकायत जल्द ही श्री सराठे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज िसंह चौहान को करेंगे।