समसामयिक विमर्श गोष्ठी 14 फरवरी को
सिटी रिपोर्टर } मध्यप्रदेशहिंदी ग्रंथ अकादमी, भोपाल और दैनिक भास्कर समूह की ओर से 14 फरवरी को हिंदी भवन सभागार में शाम 4:00 बजे ‘लायक हों सो कीजिए ब्याह, बैर और प्रीति’ विषय पर दूसरी विमर्श गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। चैतन्य प्रवाह शृंखला के अंतर्गत होने वाले इस कार्यक्रम में तत्कालीन विषयों पर वैचारिक चिंतन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल करेंगे।