पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैलेंटेड स्टूडेंट्स को मिले प्राइज़

टैलेंटेड स्टूडेंट्स को मिले प्राइज़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } भोपालऔर सीहोर के जूनियर स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आईईएस पब्लिक स्कूल और डीबी डिजिटल की ओर से आयोजित \\\"जूनियर यंग माइंड टैलेंट सर्च-2015\\\' का पुरस्कार वितरण समारोह आईईएस पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। यह कॉम्पिटीशन आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा 11 जनवरी को स्कूल के कक्षा पहली से 6वीं के स्टूडेंट्स के लिए थी। इसके परिणाम 27 जनवरी को आईईएस स्कूल की वेबसाइट पर घोषित किए जा चुके हैं।

कार्यक्रम में आईईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने डांस परफॉर्मेंस दिया। टैलेंट सर्च 2015 के पुरस्कार वितरण समारोह में कक्षा पहली से तीसरी तक के स्टूडेंट्स को फर्स्ट प्राइज में साइकिल, सेकंड प्राइज में टेबल, थर्ड प्राइज में लर्निंग लैपटॉप प्रदान किया गया।

}जूनियर यंगमाइंड टैलेंट सर्च-2015 के विनर स्टूडेंट्स को प्राइज डिस्ट्रीब्यूट किए गए।