- Hindi News
- \"सिफारिश से नहीं बल्कि योग्यता से बनें शिक्षक\'
\"सिफारिश से नहीं बल्कि योग्यता से बनें शिक्षक\'
सिटी रिपोर्टर } स्वराजभवन सभागार में ‘राष्ट्रीय शिक्षा की नवरचना’ विषय पर विमर्श का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्धजनों और विशेषज्ञों ने शिक्षा और चुनौतियों पर चर्चा की। संस्कृति संचालक रेनु तिवारी ने कहा कि स्टूडेंट्स सिफारिश से नहीं योग्यता से शिक्षक बनें। शोधपीठ के निदेशक प्रो. रामेश्वर मिश्र पंकज ने कहा कि भारत ही एकमात्र देश है जहां समाज विज्ञान, राजनीतिशास्त्र और इतिहासकार ज्ञान-परंपरा से रहित हैं। कार्यक्रम का आयोजन धर्मपाल शोधपीठ, भोपाल और गांधी विद्या संस्थान, काशी की ओर से किया गया।
}कार्यक्रम मेंरामेश्वर मिश्रा पंकज, कृष्णकांत और पवन सिन्हा। (बाएं से दाएं)